फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fraud in the name of earning money daily, accused arrested

Rewari News: प्रतिदिन पैसे कमाने के नाम पर की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 26 Jul 2025 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of earning money daily, accused arrested
आरोपी, रिंकेश मीणा। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने प्रतिदिन पैसे कमाने के नाम पर ठगी करने के मामले में एक आरोपी रिंकेश मीणा को गिरफ्तार किया है। जो राजस्थान के जिला करौली के गांव थूमा हाल आबाद शिव नगर जयपुर का निवासी है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

दरअसल, गत 5 फरवरी को बावल के सेक्टर-2 में रहने वाले हर्ष भार्गव ने बताया था कि उसके पास 25 जनवरी को एक मैसेज आया था, जिसमें पर-डे वेतन के बारे में पूछा गया। उसे कुछ होटलों से रिव्यू करने व क्वाइडेक्स पर इन्वेस्ट करने के लिए कहा गया। इस कार्य को करने के लिए उसका टेलीग्राम पर साक्षी गोयल और अरमान मिश्रा नामक दो लोगों से संपर्क कराया गया।
विज्ञापन

अरमान मिश्रा ने उसे एक ग्रुप से जोड़ दिया, जिसमें तीन लोग पहले से जुड़े हुए थे। उसे एक टास्क करने के लिए 7 हजार रुपये निवेश करने के लिए कहा गया। उसने यह राशि ट्रांसफर की तो बताया गया कि उसका खाता फ्रीज हो गया। उसे बताया गया कि खाता अनफ्रीज करने के लिए उसे पैसे देने पड़ेंगे। उसने चार ट्रांजेक्शन के जरिए 165600 रुपये ट्रांसफर कर दिए। उसे बताया गया कि टास्क गलत होने के कारण उसका खाता फ्रीज हो गया है। उसे अभी 320612 रुपये और भेजने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उससे क्रेडिट स्कोर बढ़ाने के लिए 5.58 लाख रुपये और जमा कराने को कहा तो उसे ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने साइबर थाना में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस रिंकेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रिंकेश मीणा के खाते में ठगी की रकम के 7 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed