फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   fraud accused arrested

खुद को बीमा कंपनी ऑफिसर बता ठगी करने के सात आरोपी गिरफ्तार

Wed, 25 Sep 2019 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
fraud accused arrested
स्वयं को एक्साइड कंपनी का ऑफिसर बताते हुए दो लाख की ठगी करने के मामले में माडल टाउन थाना पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गत दिवस पुलिस ने आरोपियों को अदालत में प्रोडक्शन वारंट पर लेकर दो दिन के रिमांड पर लिया है। हाल आरोपी किस अन्य मामले में डासना जेल गाजियाबाद में बंद थे।
विज्ञापन

मामले की जांच रहे एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि मूल वासी पवन विहार कॉलोनी साहरनपुर यूपी व हाल सेक्टर-3 निवासी विनय कुमार शर्मा ने शिकायत देते हुए बताया कि मार्च 2016 में उसने एक्साइड लाइफ इंश्योरेंस कंपनी से एक पॉलिसी खरीदी थी। मार्च 2017 का पॉलिसी प्रीमियम उसने जमा करा दिया था। मार्च 2018 व मार्च 2019 का पॉलिसी प्रीमियम का पैसा उसके द्वारा जमा नहीं कराया गया। इसी दौरान आरोपियों ने विजय कुमार के पास फोन कर अपने आप को इंश्योरेेंस कंपनी के ऑफिसर बताया ओर प्रीमियम की बकाया राशी जमा कराने पर, कंपनी की ओर से कुछ ऑफर बताये और कंपनी के नाम से बनाये हुए बैक एकाउंट नंबर विनय कुमार के मोबाइल पर भेजे। ऑफर के लालच में आकर विनय कुमार ने आरोपियों द्वारा दिये गये बैंक एकाउंट नंबर में दो लाख रुपये डाल दिए। जून माह में कंपनी द्वारा विनय कुमार को पता चला कि उसके द्वारा कंपनी के एकाउंट में दो लाख की कोई राशी जमा ही नहीं की गई।
विज्ञापन

यह जानकारी मिलते ही विनय कुमार ने आरोपियों के मोबाइल नंबरों पर कॉल की लेकिन सभी मोबाइल नंबर बंद मिले। माडल टाउन थाना पुलिस ने विनय की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराआों के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की थी। रिमांड के दौरान आरोपियों से नकदी बरामद करने तथा इस ठगी के खेल में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed