{"_id":"629665b39742b55b94347478","slug":"fourth-accused-arrested-in-the-case-of-threatening-and-extorting-money-rewari-news-rtk6482940139","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमकी देकर पैसे वसूलने व मारपीट करने के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमकी देकर पैसे वसूलने व मारपीट करने के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
रामपुरा थाना पुलिस ने धमकी देकर पैसे वसूलने व मारपीट करके पैसे छीनने के मामले में चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हुसैनपुर निवासी कर्मवीर उर्फ गोलू के रूप में हुई। आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस मामले में तीन आरोपियों रेवाड़ी जिले गांव हुसैनपुर निवासी सतपाल उर्फ लल्लू, बलकेश उर्फ बिन्नू व गांव मालाहेड़ा निवासी अरुण को पहले ही गिरफ्तार करके आरोपियों से 1500 रुपये तथा एक मोटरसाइकिल बरामद कर चुकी है।
जांचकर्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता कुलदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह खेतीबाड़ी व किराए पर ट्रैक्टर चलाने का काम करता है। उसके गांव का सतपाल उर्फ लल्लू जो कुछ महीने पहले ही कई आपराधिक मामलों मे जेल से छूटकर आया है। जेल से छूटने के बाद से ही वह उसे आपराधिक धमकी देकर अपनी बदमाशी की धौंस दिखाकर मुझसे पैसे वसूलता था। इससे तंग आकर उसने यह बात अपने पिता व बड़े भाई अशोक को बताई। उसके परिजन सतपाल उर्फ लल्लू के घर पर जाकर उसके माता-पिता को परेशान न करने की बात कहकर आए थे। इसके बाद 21 जुलाई 2021 की रात को वह अपने घर अपना ट्रैक्टर लेकर हरि नगर से हुसैनपुर जाने वाले अप्रोच रोड से जा रहा था। तभी उसके ट्रैक्टर के सामने दो मोटरसाइकिल आकर रुकी। जिस पर सतपाल उर्फ लल्लू अपने तीन साथियों के साथ जिनका नाम बलकेश उर्फ बिन्नू निवासी हुसैनपुर, कर्मबीर उर्फ गोलू व अरुण सवार थे। उन्होंने उसका ट्रैक्टर रुकवाया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने उसके सिर व नाक पर कई वार किए तथा उसकी जेब से 3550 रुपये निकल लिये। तभी उसके पिता लालसिंह व उसका बड़ा भाई अशोक वहां पहुंच गए। परिजनों को देखकर वह तीनों उसके जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल रेवाड़ी में भर्ती करवाया था।