फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fourth accused arrested in taxi driver's murder

टैक्सी चालक की हत्या में चौथा आरोपी गिरफ्तार

Fri, 04 Mar 2022 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Fourth accused arrested in taxi driver's murder
धारूहेड़ा। गुरुग्राम के टैक्सी चालक की हत्या में शामिल चौथे आरोपी गांव चामरोध निवासी संजय उर्फ खिलाड़ी को पुलिस ने खुशखेड़ा से गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही हत्या में प्रयुक्त किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि जिला गुरुग्राम के पुखरपुर पचगांव निवासी 41 वर्षीय आदित्य धारूहेड़ा में टैक्सी चलाता था। 26 फरवरी को आदित्य धारूहेड़ा बस स्टैंड से एक बुकिंग लेकर राजस्थान गया था। 27 फरवरी को आदित्य की कार भिवाड़ी की खोरी चौकी पुलिस ने लावारिस हालत में बरामद की थी। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने आदित्य के भाई ललित कुमार की शिकायत पर लापता होने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। 28 फरवरी को भिवाड़ी के गांव कहरानी के जंगल से आदित्य का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने हत्या के तीन आरोपी जिला गुरुग्राम के गांव नरहेड़ा निवासी टिकू उर्फ धर्मेंद्र, राजस्थान के जिला अलवर के गांव कहरानी निवासी संदीप व साथलका निवासी राजबीर उर्फ झुंगड को गिरफ्तार कर दो दिन रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त दोनों चाकू बरामद कर लिए हैं। इस मामले में पांचवां आरोपी गांव साथलका निवासी मनीष उर्फ आलू अभी भी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed