फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Four accused arrested for cheating a woman

Rewari News: महिला से ठगी करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 18 Mar 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 18 Mar 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for cheating a woman
फोटो : 10पकड़े गए चारों आरोपी। स्रोत : पीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने गत वर्ष एक महिला से ऑनलाइन टास्क के नाम पर कुल 4 लाख 94 हजार 880 रुपये ठगने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मध्यप्रदेश के जिला ग्वालियर के रानीपुरा निवासी विशाल, उत्तर प्रदेश के जिला झांसी के गांव तलइया निवासी राहुल, निहाल सिंह व हर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
गत वर्ष 7 जून को गांव महेश्वरी निवासी एक महिला ने शिकायत में बताया था कि 2 जून 2024 को उसके पास वर्क फ्रॉम होम के नाम पर मोबाइल पर एक मैसेज आया था। मैसेज में ऑनलाइन टास्क से पैसा कमाने का ऑफर दिया गया था। शुरुआत में आरोपियों ने टास्क के नाम पर उससे 100 रुपये डलवाने के बाद 300 रुपये वापस कर दिए। इसके बाद आरोपियों ने इसी प्रकार टॉस्क के नाम पर उससे पैसे डलवाना शुरू कर दिया और उससे कुल 4 लाख 94 हजार 880 रुपये अलग-अलग खातों में डलवा लिए। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पता लगा कि साइबर ठगी में गुजरात के मध्यप्रदेश के जिला ग्वालियर के रानीपुरा निवासी विशाल का बैंक खाता भी प्रयोग किया गया था।
विज्ञापन

महिला के खाते से 2 लाख 64 हजार 880 रुपये विशाल के खाते में गए थे। यूपी के जिला झांसी के गांव तलइया निवासी राहुल ने आरोपी विशाल से खाता लेकर अपने दो साथी निहाल सिंह व हर्ष के साथ मिलकर, कमीशन के आधार पर आगे साइबर ठगों को खाता उपलब्ध करवाया था। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed