फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Foundation stone of oxygen plant in Kosli civil hospital

कोसली के नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का शिलांयास

Fri, 04 Jun 2021 10:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Foundation stone of oxygen plant in Kosli civil hospital
कोसली के ऑक्सीजन प्लांट के शुभारंभ के दौरान मौजूद रोहतक के सांसद अरविंद शर्मा। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। केन्द्रीय सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा है कि कोरोना काल में देश में ऑक्सीजन की कमी नहीं थी। ट्रांसपोर्टेशन के कारण देश व प्रदेश को कोरोना की दूसरी लहर के शुरुआती चरण में ऑक्सीजन की कमी महसूस हुई। लेकिन बाद में केंद्र व प्रदेश सरकारों ने इस महामारी पर काबू पा लिया है। राव इंद्रजीत सिंह शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोसली उपमंडल के नागरिक अस्पताल में 40 लाख रुपये की लागत से 250 एलपीएम के ऑक्सीजन प्लांट के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर रोहतक के सांसद अरविंद्र शर्मा भी विशेषरूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

राव ने कहा कि हीरो फिनकॉर्प लिमिटेड ने कोसली ग्रामीण क्षेत्र में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का सराहनीय कार्य किया है। इससे ऑक्सीजन की कमी से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी तो लोगों को शहर की तरफ रुख नहीं करना पडे़गा।
विज्ञापन

रोहतक के सांसद अरविंद्र शर्मा ने कहा कि दिसंबर तक देश के सभी नागरिकों को कोरोना के टीके लग जाएंगे। सरकार ने वैक्सीन के लिए कारगर कदम उठाए हैं। कोसली अस्पताल में ऑक्सीजन का प्लांट लगाकर हीरो फिनकोर्प लिमिटेड व जिला प्रशासन ने सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी जिले में रिकवरी रेट ठीक हुआ है। इसके लिए जिला प्रशासन की टीम को बधाई। सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि रेवाड़ी व कोसली अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का कार्य शुरू हो गया है। बावल में भी जिला प्रशासन इस सुविधा को जल्दी ही उपलब्ध कराएगा। कोसली के विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि कोरोना काल में हरियाणा सरकार ने बेहतर कार्य किए हैं। आगे भी लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डीसी यशेंद्र सिंह ने कोरोना काल में किए गए प्रबंधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बावल में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि ऑक्सीजन के लिए किसी को कोई परेशानी न हो। इस अवसर पर हीरो फिनकोर्प लिमिटेड की सीएसआर हेड प्रिमिता सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष हुकम चंद, एसडीएम रेवाड़ी रविंद्र यादव, एसडीएम कोसली होशियार सिंह, एसडीएम बावल संजीव कुमार, सीटीएम रोहित कुमार, हीरो फिनकोर्प लिमिटेड के रवि पहुजा व सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed