फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Foundation exam Leve 1 result on 20th, Level 2 exam on 28th

Rewari News: बुनियाद परीक्षा...लेवल-1 का परिणाम 20, लेवल-2 की परीक्षा 28 को

Thu, 02 Jan 2025 05:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 05:14 PM IST
विज्ञापन
Foundation exam Leve 1 result on 20th, Level 2 exam on 28th
रेवाड़ी। जिले में बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा संपन्न हो चुकी है। लेवल-2 की परीक्षा 28 जनवरी को होनी है।
विज्ञापन

इस परीक्षा में लेबल-1 में उत्तीर्ण विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। लेवल-वन परीक्षा में कुल 1885 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसका परिणाम 20 जनवरी को जारी होगा। इनमें से लगभग 1100 विद्यार्थियों का चयन लेवल-2 की परीक्षा के लिए होगा। वहीं इस परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों के बौद्धिक क्षमता और शैक्षणिक समझ का आकलन करना है। चयनित विद्यार्थियों के लिए यह परीक्षा एक सुनहरा अवसर है, विद्यार्थी इस परीक्षा के जरिए अपने सपनों को पूरा कर सकतें है। गौरतलब है कि बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा की तैयारी विद्यार्थियों ने शुरू कर दी है। वहीं अध्यापक और अभिभावक भी विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। परीक्षा की तैयारी में विद्यार्थी सिलेबस का गहन अध्ययन, मॉक टेस्ट और समय प्रबंधन जैसी रणनीतियां अपना रहे हैं। बता दें कि विकल्प संस्थान की ओर से बुनियाद कार्यक्रम के अंतर्गत नौवीं कक्षा से ही विद्यार्थियों को जेईई व नीट की परीक्षा के लिए तैयार करना आरंभ कर दिया जाता है, जिसके लिए नौवीं व दसवीं कक्षा में ही उन्हें नीट व जेईई की बेसिक कोचिंग दी जाती है।

जिले में यहां हैं मिशन बुनियाद केंद्र :
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी, राजकीय बॉयज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मसानी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोसली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बावल ।--
विज्ञापन



केंद्रों पर ऑनलाइन माध्यम से दी जाती है कोचिंग :
विद्यार्थियों को बुनियाद केंद्रों पर ऑनलाइन माध्यम से कोचिंग दी जाती है। ऑनलाइन कोचिंग के लिए विभाग की ओर से विद्यार्थियों को टैबलेट भी दिए जाते हैं। इस माध्यम से विद्यार्थी कोचिंग लेते हैं। ऑफलाइन कोचिंग के लिए केंद्रों में विभाग द्वारा ही टीवी सेट की व्यवस्था की जाती है। इसके अलावा ड्रेस और किताबें भी विभाग की ओर से दी जाती हैं। इसके साथ ही बुनियाद कार्यक्रम में बच्चों को निशुल्क वर्दी, पाठ्य पुस्तकें, टैबलेट के साथ ही बुनियाद सेंटर तक आने जाने के लिए भत्ता भी दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------


बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा संपन्न हो चुकी है,अब बनियाद लेवल-2 की परीक्षा 28 जनवरी को होनी है,जिसके लिए शिक्षा विभाग तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं विद्यार्थियों को सिलेबस का अध्ययन, मॉक टेस्ट के जरिए परीक्षा की तैयारियां करने को कहां गया है।
--रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, शिक्षा विभाग रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed