{"_id":"670582ad0138ed7deb0a7d44","slug":"foundation-day-of-air-force-celebrated-by-cutting-cake-in-sainik-school-rewari-news-c-198-1-rew1001-210296-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सैनिक स्कूल में केक काटकर मनाया वायुसेना का स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सैनिक स्कूल में केक काटकर मनाया वायुसेना का स्थापना दिवस
Wed, 09 Oct 2024 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 09 Oct 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 02रेवाड़ी। ग्राम गोठड़ा अहीर स्थित सैनिक स्कूल में भारतीय वायुसेना दिवस पर केक काटते ह
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। ग्राम गोठड़ा अहीर स्थित सैनिक स्कूल में मंगलवार को केक काटकर भारतीय वायु सेना का 92वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान वायु सेना की उपलब्धियां बताई गईं।
विद्यालय के प्राचार्य कैप्टन बृजकिशोर, उप-प्राचार्या विंग कमांडर सुनैना चाहार, प्रशासनिक अधिकारी मेजर जयसिंह राठौड़, वरिष्ठ अध्यापक गजेंद्र सिंह चौहान और अभिभावक उपस्थित रहे। सर्वप्रथम प्राचार्य, अधिकारियों, अतिथियों व कैडेट्स रुद्राक्ष व नव्या ने केक काट कर भारतीय वायुसेना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद वायुसेना के उत्कृष्ट कार्यों व बलिदानों को याद किया। कैडेट हर्ष दायमा ने भारतीय वायुसेना के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना भारतीय सेना का महत्वपूर्ण अंग है जो अपने गौरवशाली इतिहास के साथ देश के लिए वायु युद्ध, वायु सुरक्षा एवं वायु चौकसी का कार्य करती है। सभी संभावित खतरों से भारतीय हवाई क्षेत्र की रक्षा करना, सशस्त्र बलों की अन्य शाखाओं के साथ सामंजस्य स्थापित कराना और राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा भारतीय वायुसेना की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना की स्थापना 8 अक्तूबर 1932 को हुई थी। इस अवसर पर विद्यालय एनसीसी कैडेट्स ने परेड का प्रदर्शन किया। एनसीसी बॉयज व गर्ल्स कैडेट्स ने रेखा, वृत्त, स्टार, कॉलम व काइट फार्मेशन (आकृति चक्र) परेड का नजारा प्रस्तुत किया।