फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Forest department will take care of plants for Rs 3.36 crore

Rewari News: 3.36 करोड़ में वन विभाग करेगा पौधों की देखरेख

Fri, 01 Mar 2024 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 01 Mar 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Forest department will take care of plants for Rs 3.36 crore
रेवाड़ी। वन विभाग की ओर से पुराने और नए पौधों की देखरेख के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। जिले के प्रत्येक खंडों में बनाई गई नर्सरियों की देखरेख के लिए भी टेंडर लगाए गए हैं। वन विभाग इसके लिए 3.36 करोड़ रुपये की राशि खर्च करेगा। दूसरी तरफ जिले में सीजन के समय लगाए जाने वाले पौधरोपण के लिए पिछले माह से नर्सरियों में थैली भरने का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

जिले की तीन रेंज में 6 नर्सरियां संचालित होती हैं, जहां सीजन में पौधरोपण के लिए पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। इस बार इन नर्सरियों में किस वैरायटी के कौन से पौधे उपलब्ध हैं, इसकी जानकारी सीजन के समय सभी नर्सरियां ऑनलाइन अपडेट कर देंगी। इससे लोगों को पता लग जाएगा कि जो भी मनपसंद का पौधा उनको लेना है, वह किस नर्सरी में है। इससे नर्सरियों में अनावश्यक चक्कर लगाने का भी झंझट खत्म होगा।
विज्ञापन


लोगों को ऑनलाइन मिल सकेंगे पौधे

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में इस वर्ष प्लांटेशन के लिए फरवरी में नर्सरियों के अंदर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए पहले थैली भराई का कार्य किया जाएगा। इस बार सीजन के समय नर्सरियों को ऑनलाइन भी किया गया है। इस पर पौधों की डिटेल भी डाली गई है ताकि कोई भी व्यक्ति घर बैठे अपने मनपसंद पौधे की तलाश कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नर्सरियों में मिलते हैं ये पौधे

जिले की तीनों रेंज रेवाड़ी, बावल और नाहड़ की 6 नर्सरियों में फूलदार, छायादार, फलदार और मेडिसिन प्लांट के पौधे तैयार किए जाएंगे। रेवाड़ी रेंज में जेएलएन रेवाड़ी व मनेठी, बावल रेंज में बावल, जेएलएन पर शहबाजपुर नर्सरी पड़ती है। इसके अलावा नाहड़ रेंज में जाटूसाना व बेरली कलां में नर्सरी हैं। इन नर्सरियों में छायादार में बरगद, पीपल, सिरस, नीम, पिलखन, मेडिसिन प्लांट में आंवला, बेलपत्र, नींबू, जामुन, अर्जुन, तुलसी, इमली, आम व बेरी, इमारती लकड़ी में शीशम, सिरस, पहाड़ी, पापड़ी व अन्य, फलदार में पपीता, आंवला, बेलपत्र, नींबू, जामुन, आम व बेरी, फूलदार में गुलमोहर व अमलताश और अरावली में लगाने के लिए रॉज, खैरी, ढाक व खैर सहित अन्य पौधे शामिल हैं।




जिले के इन खंडों पर लगेगा इतना पैसा


डहीना 3.66 लाख
खोल (स्कीम ए) 21.98 लाख
खोल (स्कीम सी) 16.44 लाख
खोल (स्कीम बी) 7.72 लाख
खोल नर्सरी (स्कीम डी) 24.98 लाख
खोल नर्सरी (स्कीम ई) 18.81 लाख
खोल कैंपा (स्कीम एफ) 8.71 लाख
खोल कैंपा (स्कीम जी) 24.98 लाख
डहीना 18.14 लाख
रेवाड़ी 20.52 लाख
रेवाड़ी (स्कीम बी) 9.37 लाख
रेवाड़ी कैंपा (स्कीम सी) 2.57 लाख
धारूहेड़ा (स्कीम ए) 24.39 लाख
धारूहेड़ा नर्सरी (स्कीम सी) 13.36 लाख
धारूहेड़ा कैंपा (स्कीम एच) 24.98 लाख
धारूहेड़ा (स्कीम डी) 24.98 लाख
धारूहेड़ा (स्कीम बी) 10.25 लाख
धारूहेड़ा (स्कीम ई) 24.05 लाख
धारूहेड़ा (स्कीम एफ) 24.37 लाख
धारूहेड़ा (स्कीम जी) 12.61 लाख



वन विभाग की तरफ से इस बार बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जाएगा। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। क्योंकि पेड़ हमें स्वच्छ वायु और छाया प्रदान करते हैं।

- संदीप सिंह, रेंज अधिकारी, वन विभाग रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed