फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Forest area increased in Rewari, will take steps towards developing eco-tourism: DC

रेवाड़ी में बढ़ा वन क्षेत्र, ईको टूरिज्म विकसित करने की दिशा में बढ़ाएंगे कदम : डीसी

Fri, 30 Sep 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Forest area increased in Rewari, will take steps towards developing eco-tourism: DC
पर्यावरण संरक्षण के साथ प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में जिला प्रशासन सजगता बनाए हुए है। सुखद वातावरण की परिकल्पना को साकार करने के लिए जिले में ईको टूरिज्म विकसित करने की दिशा में कदम बढ़ाए जाएंगे। यह जानकारी डीसी अशोक कुमार गर्ग ने दी। डीसी गर्ग पंचकूला में जिला पर्यावरणीय परियोजना के संबंध में आयोजित कांफ्रेंस में भागीदारी उपरांत संबंधित अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। डीसी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कांफ्रेंस से जुड़ते हुए जिला पर्यावरणीय परियोजना से संबंधित जानकारी भी ली।
विज्ञापन

डीसी गर्ग ने कहा कि पर्यावरण के प्रति हर आमजन की सक्रिय भागीदारी है लेकिन अधिकारियों का भी दायित्व बनता है कि वे पर्यावरण संरक्षण में विभागीय स्तर पर जो भी सकारात्मक कदम हों वह तत्परता से उठाना सुनिश्चित करें। डीसी ने कहा कि सरकार व प्रशासन की रेवाड़ी जिला को ईको टूरिज्म के रूप में विकसित करने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी में अरावली की पहाड़ियां प्रकृति की अनमोल देन है और इसके संरक्षण में हम सभी को मिलकर आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन के प्रयासों से रेवाड़ी जिला में वन क्षेत्र में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट का समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विभिन्न स्थलों पर डस्टबिन रखवाएं एवं दुकानदारों को भी अपनी दुकानों के आगे डस्टबिन रखने के लिए निर्देशित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एडीसी स्वप्रिल रविंद्र पाटिल, एसई जनस्वास्थ्य विभाग इंजी. संजीव दूहन, जिला वन अधिकारी सुंदर सांभरिया व डीएसपी हंसराज सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed