फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   For the first time in ten years, preparations are being made to increase the collector rate by 50 percent

Rewari News: दस वर्ष में पहली बार कलेक्टर रेट में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की तैयारी

Sun, 03 Aug 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 03 Aug 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
For the first time in ten years, preparations are being made to increase the collector rate by 50 percent
फोटो : 7वह ब्रास मार्केट जहां पर जमीन हुई है महंगी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। दस वर्षों में पहली बार जमीन के कलेक्टर रेट में 10 से 50 फीसदी तक बढ़ोतरी की तैयारी है। 4 अगस्त से नए कलेक्टर रेट से रजिस्ट्री शुरू होगी। प्रॉपर्टी डीलर्स एसोसिएशन का कहना है कि पहले जहां 20 से 30% तक अधिकतम कलेक्टर रेट बढ़ते थे वहीं अब अधिकतम 50 प्रतिशत कलेक्टर रेट बढ़ाने से लोगों को परेेशानी होगी।
प्रॉपर्टी डीलर्स एसोसिएशन के प्रधान रामकिशन यादव, सचिव रामनिवास यादव, कोषाध्यक्ष नीरज चावला, एडवोकेट राजबीर ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से कलेक्टर रेटों में 10 से 20 प्रतिशत तक ही बढ़ोतरी होती रही है। अब 10 से 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की जा रही है। इससे प्रॉपर्टी खरीदना मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी उचित नहीं है।
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर्स एसोसिएशन ने कलेक्टर रेटों में भारी बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर आपत्ति दर्ज कराई है। एसोसिएशन ने जिला राजस्व अधिकारी प्रदीप देशवाल को ज्ञापन सौंपा है। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2025-26 के लिए नए कलेक्टर रेट प्रस्तावित किए हैं। इनमें 10 से 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी संभावित है। जिला प्रशासन ने इन रेटों पर 3 अगस्त तक दावे और आपत्तियां मांगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्थानों पर बढ़े अधिक दाम

सबसे महंगी प्रॉपर्टी अब पुरानी सब्जी मंडी से गोकल गेट मार्केट तक हो गई है, जहां कलेक्टर रेट 1,39,150 रुपये प्रति वर्ग गज तय किया गया है। इसके बाद गोकल गेट से रेलवे स्टेशन तक का क्षेत्र है जहां रेट 1,33,100 रुपये प्रति वर्ग गज होगा। ब्रॉस मार्केट में सबसे ज्यादा 30% की बढ़ोतरी की गई है, जबकि अधिकांश बाजारों में कलेक्टर रेट में 10 से 15 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। गोकल गेट एकमात्र ऐसी रिहायशी कॉलोनी है, जहां कलेक्टर रेट 1 लाख रुपये के पार पहुंच गया है। यहां रेट 1,33,100 रुपये प्रति वर्ग गज तय हुआ है, जिससे यह शहर का सबसे महंगा एरिया बन गया है। दूसरे नंबर पर सर्कुलर रोड स्थित नारनौल रोड चौक से बस स्टैंड तक का इलाका है, जहां 50 फीट गहराई तक कलेक्टर रेट 90,750 रुपए प्रति गज है। तीसरे स्थान पर सब्जी मंडी और पुरानी सब्जी मंडी हैं, जहां रेट 84,700 रुपए प्रति गज तय किया गया है।

-
निवास योग्य भूमि के दाम प्रति वर्ग गज में
क्षेत्र पहले अब बढ़ोतरी प्रतिशत में
हुडा लाइसेंस कॉलोनी फ्लैट्स 3000----- 4500-- --50
यादव नगर फेज 2ए 11000-- -15400- --40
चौधरीवाडा 16500--- -23100-- --40
फ्लैट्स सेक्टर 4 और 10- --3000----4500---50
देव नगर 11000-----16500-----50
गुजरवाडा 13200-----198000-----50
राजीव नगर बस्ती 11000-----16500----50
सती कॉलोनी 13200-----19800----50
साजन कॉलोनी 14400-----20160----40
गौतम नगर 18000----23400----30
खड्डा बस्ती कुतुबपुर मौला 11000----14300----30
विकास नगर बूढ़पुर रोड 11500-----14950-- 30
आजाद नगर 11500----14950-----30
कुतुबपुर अंदर आबादी 11000----13200--20

-
व्यवसायिक योग्य भूमि के दाम प्रति वर्ग गज में
क्षेत्र पहले अब बढ़ोतरी प्रतिशत मे
ब्रास मार्केट 99000---- --128700----30
हुडा सेक्टर 1 कमर्शियल 26400-- -34320----30
हुडा सेक्टर 3 कमर्शियल 72000----93600
केएम टावर शॉप्स 5400----8100----50
पुराना शहर कॉलोनी 6000-----9000----50
मोहल्ला कॉलोनिस्क 43700----56810----30
वल्लूवाडा 56400----67680----20
-
कृषि योग्य भूमि के दाम प्रति वर्ग गज में
क्षेत्र पहले अब बढ़ोतरी प्रतिशत मे
कोनसिवास 6840000---10260000---50
कसोला 6050000-----8470000---40
खलीलपुरी 6270000---9405000---50
गंगायचा अहीर 3795000---5692500---50
चिलहड 3600000----5400000--50
धामलखा 7920000-----11880000----50
जीतपुरा इस्तमुरार 2875000---4312500---50
पदेयावास 7260000----10890000---50
जैतपुर शेखपुर 2875000---4312500--50
ड्योढाई 6325000----8222500----30
स्टेट हाइवे मेजर लिंक रोड 7920000-----11880000----50
पोखरारपुर 6555000----9832500----50
बखापुर 6325000-----9487500----50
बामवड़ 6270000----9405000---50
बेरियावास 7590000----11385000---50
फंदनी 2750000----3850000----40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed