फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   For refusing to drink alcohol, a young man in a car collided, uncle died, nephew injured

शराब पीने से मना करने पर कार सवार युवक ने मारी टक्कर, चाचा की मौत, भतीजा घायल

Tue, 18 Oct 2022 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
For refusing to drink alcohol, a young man in a car collided, uncle died, nephew injured
रेवाड़ी। गांव कुंड बैरियर क्षेत्र में रविवार की रात को घर के बाहर शराब पी रहे लोगों को मना करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। आरोपी कार सवार युवक ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को जोरदार टक्कर दी। इससे चाचा की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। खोल थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

नारनौल रोड स्थित गांव मनेठी निवासी धर्मपाल यादव (55) ने कुंड बैरियर पर मकान बनाया हुआ है, जिसमें वह परिवार के साथ रहते हैं। धर्मपाल रविवार की रात करीब 11 बजे अपने भतीजे सोनू के साथ बाइक से घर के सामने स्थित मार्केट से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर घर के सामने एक दुकान के बाहर शराब पी रहे कुछ युवकों पर पड़ी। इस पर उन्होंने मौके पर जाकर युवकों को घर के बाहर शराब पीने से मना किया। साथ ही वहां से जाने को भी कहा। इस दौरान एक युवक धर्मपाल के साथ मारपीट पर आमादा हो गया। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए।
विज्ञापन

इसके चंद मिनट बाद ही धर्मपाल व उसका भतीजा सोनू बाइक स्टार्ट कर घर की तरफ जाने के लिए सड़क पार करने लगे। आरोप है कि इसी बीच उनके साथ उलझे युवक ने अपनी कार से बाइक में सीधी टक्कर मार दी। कार की टक्कर से धर्मपाल व उनका भतीजा सोनू बाइक समेत सड़क पर गिर गये। शोर सुनकर आसपास के लोग व परिजन मौके पर पहुंचे। इस दौरान आरोपी युवक कार मौके पर ही छोड़ कर भाग गया। इसके बाद परिजन दोनों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने धर्मपाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल सोनू को रेवाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद खोल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को पुलिस ने राजस्थान के गांव मांढण निवासी जगदीश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
वर्जन:
वारदात को अंजाम देने वालों में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- कृष्ण कुमार, थाना प्रभारी, खोल, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed