फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Footpath facility will not be available in Kosli Overbridge

Rewari News: कोसली ओवरब्रिज में नहीं मिलेगी फुटपाथ की सुविधा

Wed, 30 Oct 2024 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 30 Oct 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Footpath facility will not be available in Kosli Overbridge
कोसली में निर्माणाधीन ओवरब्रिज। संवाद
कोसली। शहर के बीच जब से ओवरब्रिज बना है, क्षेत्र के लोगों के साथ व्यापारियों के लिए नई समस्या खड़ी हो गई है। कभी ओवरब्रिज के जगह जगह से टूट कर गिरने की शिकायत रही तो कभी भारी वाहनों के आवाजाही पर रोक लगा दी गई। अब जब ओवरब्रिज बनाने की प्रक्रिया दोबारा शुरू हुई तो पहले से बने ओवरब्रिज की चौड़ाई कम करने के साथ फुटपाथ ही खत्म कर दिया गया है।
विज्ञापन

ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि ओवरब्रिज बनकर तैयार होगा तो यहां पर छोटे, बड़े वाहन तेज रफ्तार से गुजरेंगे, अगर फुटपाथ ही नहीं रहेगा तो लोग पैदल कैसे आवाजाही करेंगे। दरअसल यह ओवरब्रिज शुरू से ही विवादों में रहा है। वर्ष 2011 में बनकर तैयार हुए इस ओवरब्रिज में घटिया सामग्री लगाए जाने के आरोप लगे थे।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में इसे भारी वाहनों के लिए बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया। वर्ष 2023 में इसे दोबारा निर्माण के लिए तोड़ना शुरू किया गया। एक साल तक तोड़ने के बाद ठेकेदार ने ओवरब्रिज को बनाने की प्रक्रिया शुरू नहीं की। लोगों द्वारा बार बार सरकार से गुहार लगाने के बाद सितंबर में इसका कार्य धीमी गति से शुरू हुआ। ओवरब्रिज में पहले की चौड़ाई के साथ फुटपाथ भी बना हुआ था, लेकिन अब ओवरब्रिज की तीन फिट चौड़ाई घटा दी गई। साथ ही पैदल चलने वालों के लिए बना फुटपाथ खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुराने ओवरब्रिज में फुटपाथ की सुविधा थी

फुटपाथ के न बनने से ओवरब्रिज पर पैदल चलने वालों के लिए वाहन चालकों से दुर्घटनाएं होने का भय रहेगा। खासकर स्कूली बच्चों व महिलाओं को परेशानी होगी। मामले में अधिकारियों का कहना है कि यह नियम सरकार की तरफ से बनाया गया है कि ओवरब्रिज की चौड़ाई बढ़ाई जाए, ऐसे में वह भी क्या कर सकते हैं। अगर चौड़ाई बढ़ाई जाएगी तो फुटपाथ खत्म होगा ही। बता दें कि यह ओवरब्रिज कोसली के लोगों के लिए काफी मायने रखता है। ऐसे में अगर फुटपाथ नहीं होगा तो काफी समस्या होगी। पुराने ओवरब्रिज में फुटपाथ की सुविधा थी।


क्या कहना है लोगों का :

ओवरब्रिज ने कोसली के व्यापार को ठप कर दिया। व्यापारी पलायन करने की सोच रहे हैं। जब से इसका निर्माण शुरू हुआ है विवादों में ही रहा है। चाहे इसके उद्घाटन की बात हो या इसमें निम्न स्तर के लगे सामग्री की। अब इसके निर्माण में कितना समय लगेगा कहा नहीं जा सकता है। व्यापारियों का व्यापार चौपट हो गया है। ना प्रशासन सुनने को तैयार हैं ना ही सरकार।-सुभाष गर्ग, प्रधान, व्यापार मंडल कोसली
0

ओवरब्रिज व्यापारियों के साथ साथ इलाके के लिए लोगों के लिए समस्या बन चुका है। करीब 6 किलोमीटर का चक्कर लगाकर उस पार पहुंचना पड़ता है। सरकार इसके निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करवाए।-थावर सिंह, पूर्व प्रधान, आर्य समाज
0
ओवरब्रिज तो हर शहर में बने हैं, लेकिन कोसली शहर के बीच बने ओवरब्रिज ने तो इलाके के लोगों को परेशान कर दिया है। पहली बात यहां ओवरब्रिज की जरूरत ही नहीं थी। शहर के लोगों पर आफत थोप दी है। यह कब बनकर तैयार होगा कहा नहीं जा सकता। जब दोबारा निर्माण हो रहा है तो पता जला है कि इसमें फुटपाथ नहीं होगा। फुटपाथ के अभाव में पैदल चलने वालों के लिए काफी मुश्किल होगी।-हरिओम ठेकेदार, पूर्व सरपंच



वर्जन
कोसली में ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। अब सरकार के नए नियम अनुसार फुटपाथ को खत्म करके चौड़ाई को बढ़ाया जाएगा।-विरेंद्र सिंह, एसडीओ, लोकनिर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed