फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Foot overbridge between trauma center and civil hospital will start soon, will get relief

Rewari News: ट्रामा सेंटर और नागरिक अस्पताल के बीच जल्द चालू होगा फुट ओवरब्रिज, मिलेगी राहत

Fri, 19 May 2023 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Foot overbridge between trauma center and civil hospital will start soon, will get relief
रेवाड़ी। शहर के सर्कुलर रोड पर नागरिक अस्पताल से ट्रामा सेंटर के बीच फुटओवर ब्रिज की निर्माण प्रक्रिया जोरों पर है। मई के अंत तक आमजन को इसकी सुविधा मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने का आग्रह कर रहे हैं, ताकि आमजन इसका लाभ मिल सके। 19 फरवरी से दो मार्च तक रूट डायवर्ट कर पुल स्थापित करने का काम आरंभ हुआ था। दस दिन तक पुल स्थापित करने का काम हुआ। इसके बाद दोनों तरफ सीढि़यां लगाने और वायरिंग का काम चल रहा है। पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग के निदेशक (टीबी कार्यक्रम राज्य नोडल अधिकारी) डॉ. रणदीप पूनिया ने नागरिक अस्पताल आगमन के दौरान इस पुल का निरीक्षण करने के बाद नागरिक अस्पताल व ट्रामा सेंटर के बीच तैयार अधिकारियों से निर्माण कार्य पूरा होन के बाद जल्द रिपोर्ट करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

वर्ष 2015 में फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराने का रखा था प्रस्ताव

वर्ष 2015 में नागरिक अस्पताल और ट्रामा सेंटर को जोड़ने के लिए फीट ओवरब्रिज का निर्माण करने का प्रस्ताव स्वास्थ्य विभाग और तत्कालीन रेवाड़ी विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने भी जनहित इसे अमलीजामा पहनाने के लिए प्रयास करने शुरु किए। ओवरब्रिज निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई। ट्रामा सेंटर और नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों मरीजों और उनके तीमारदारों का आवागमन होता है। घंटे व्यस्त रहने वाले इस मार्ग पर मरीजों को स्ट्रेचर पर ट्रामा सेंटर से नागरिक अस्पताल आवागमन करना पड़ता है। ऐसे में हादसों का अंदेशा बना रहता है। फीट ओवरब्रिज बनने से इस तरह का खतरा नहीं उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन


फुट ओवरब्रिज के निर्माण जल्द पूरा कराने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया है। उनकी ओर से 31 मई तक कार्य पूरा करने का आश्वास दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-डॉ. सुरेंद्र यादव, सिविल सर्जन, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed