फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Food security team raided, took two samples

खाद्य सुरक्षा टीम ने मारा छापा, दो नमूने लिये

Fri, 01 Apr 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Food security team raided, took two samples
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को तीन स्थानों पर छापा मारकर दो नमूने लिये। इनको सील बंद करके जांच के लिए प्रयोगशाला में भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन

टीम ने शुक्रवार की देर शाम रेवाड़ी-नारनौल रोड पर एक ढाबे पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने डॉ. दीपक चौधरी के मार्गदर्शन में ढाबा मालिक को साफ-सफाई रखने के निर्देश देने के साथ ही रोटी बनाने में इस्तेमाल किए जा रहे गेहूं के आटे का नमूना लिया। ढाबे पर खाना बनाने के बर्तनों के अलावा पीने के पानी व्यवस्था को भी देखा। इस नमूने को ढाबा संचालक के सामने सील करने के बाद जांच के लिए प्रयोगशाला में भिजवा दिया गया। इसके बाद टीम ने कस्बा बावल की ओर रुख किया। वहां खाद्य सामग्री बेचने वाले एक बड़े दुकानदार के यहां छापा मारा। यहां से भी गेहूं के आटे का नमूना लिया गया। इसे भी संबंधित दुकानदार की मौजूदगी में सील कर जांच के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नारनौल रोड पर एक ढाबे और बावल में एक दुकानदार के यहां छापा मारकर कार्रवाई की गई है। इस दौरान गेहूं के आटे के दो नमूने लेकर उनको जांच के लिए भिजवा दिया गया है। अगर जांच में नमूने फेल निकलते हैं तो संबंधित व्यक्ति को नोटिस देने के बाद उनके जवाब के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. दीपक चौधरी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, रेवाड़ी।
मिलावटखोरी के पांच आरोपियों पर चलेगा केस
खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक चौधरी के मुताबिक दिसंबर, जनवरी और फरवरी में लिए गए खाद्य नमूनों की सरकारी प्रयोगशाला में जांच में मिलावट पाई गई है। उनसे संबंधित व्यक्तियों को अपना पक्ष रखने के लिए एक माह का समय दिया गया। उनका जवाब नहीं आने या संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उन सभी पर कानूनी कार्रवाई करने के लिए शुक्रवार को वाद दायर कर दिए गए। चौधरी के अनुसार ऐसे पांचाें आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है। इनमें कस्बा धारूहेड़ा से लिए गए दूध और पनीर के दो नमूने, बावल से लिया गया आटे का एक नमूना, डहीना के पास एक मिष्ठान भंडार से लिया गया पनीर का नमूना और रेवाड़ी शहर से लिया गया सरसों के तेल का नमूना शामिल है।
कब - कब हुई कार्रवाई
- शहर के नई बस्ती इलाके में मिष्ठान गोदाम पर 4 मार्च को छापा मारा गया था। इस दौरान यहां से दूध, मावा और रसगुल्ले के तीन नमूने लिए गए थे।
- पिछले साल अक्तूबर में टीम ने बावल और बनीपुर चौक के आस-पास मिष्ठान भंडारों पर छापा था। इसमें खराब मिठाई को संबंधित दुकानदार से बाहर फेंकने और सफाई का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए थे।

- जनवरी के अंत में बावल की एक फ्लोर मिल से गेहूं के आटे का नमूना लिया गया।
- बीते नवंबर और दिसंबर के दौरान जिला भर में मिलावटी खाद्य पदार्थों के नमूने लेने की मुहिम चली। खाद्य सुरक्षा वैन भी करीब दर्जन भर जगहों पर खड़ी हुई और लोगों से खाद्य पदार्थों में मिलावट का शक होने पर उनकी जांच जरूर कराने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed