फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Folk singers Birendra Singh and Bhupendra Sharma honoured with Mahashay Bhim Singh Smriti Samman

Rewari News: लोकगायक बीरेंद्र सिंह व भूपेंद्र शर्मा महाशय भीमसिंह स्मृति सम्मान से अलंकृत

Sun, 06 Apr 2025 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Folk singers Birendra Singh and Bhupendra Sharma honoured with Mahashay Bhim Singh Smriti Samman
फोटो : 08महाशय भीमसिंह की जयंती पर गांव दखोरा के शिव मंदिर में स्मृति समारोह के दौरान एकत्र
डहीना। गांव लिसान में जन्में रेडियो सिंगर और होली गायक महाशय भीमसिंह की जयंती पर गांव दखोरा के शिव मंदिर में स्मृति समारोह का आयोजन किया गया। इसमें करीब एक दर्जन शिष्यों ने उनकी रागनियों की स्वरांजलि के माध्यम से अनूठी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

महाशय भीमसिंह स्मृति मंच के तत्वावधान में मंदिर के महंत बाबा हरिहर आनंद महाराज की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया ने मुख्य वक्ता के तौर पर भाग लिया। लोकगायक रामसिंह दखोरिया ने समारोह संयोजक और रेडियो सिंगर दलबीर फूल ने स्वागताध्यक्ष की भूमिका निभाई। समारोह में लोकगायक बीरेंद्र सिंह (लिसान) और भूपेंद्र शर्मा (पातुहेड़ा) को महाशय भीमसिंह स्मृति सम्मान से अलंकृत किया गया।
विज्ञापन


अध्यक्षीय संबोधन में जहां बाबा हरिहर आनंद महाराज ने महाशय भीमसिंह को लोक-संस्कृति का सजग प्रहरी बताते हुए उन्हें महान लोकगायक बताया। वहीं, मुख्य वक्ता के तौर पर बोलते हुए नाहड़िया ने उनके द्वारा सृजित तीन दर्जन से ज्यादा हरियाणवी किस्सों की 700 से अधिक रागनियों को लोकसाहित्य की अनूठी धरोहर बताया। उन्होंने शीघ्र प्रकाश्य महाशय भीमसिंह ग्रंथावली के संदर्भ में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा गायक दीपचंद कपूरी की सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुए इस समारोह में महाशय की चर्चित रागनियों का गायन उनके शिष्यों तथा अन्य कलाकारों द्वारा किया गया, जिनमें रामसिंह दखोरिया, प्रदीप महरोलिया, दलबीर फूल, जिले सिंह, बीरेंद्र सिंह, अनिल, मुकेश काले, रघुबीर सिंह, कृष्ण कुमार, सोनू आदि के नाम उल्लेखनीय हैं। इस अवसर पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगला पुण्यतिथि कार्यक्रम लिसान तथा जयंती समारोह कपूरी गांव में आयोजित किया जाएगा। समारोह में महाशय भीमसिंह के सुपुत्र शेर सिंह व अनिल कुमार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed