{"_id":"68c5c294615c89d3a30765d4","slug":"fogging-was-done-till-late-night-in-chandpur-and-naguran-villages-rewari-news-c-199-1-jnd1002-140875-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: चांदपुर व नगूरां गांव में देर रात तक करवाई फॉगिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: चांदपुर व नगूरां गांव में देर रात तक करवाई फॉगिंग
विज्ञापन
13जेएनडी31-चांदपुर गांव में फॉगिंग करता स्वास्थ्य कर्मचारी कुलदीप सिंह। स्रोत ग्रामीण
अलेवा। बारिश के मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग व पंचायत ने डेंगू के डंक पर प्रहार के लिए कमर कस ली है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगूरां व चांदपुर गांव के सरपंच राजेश नरवाल व मोनिका के साथ मिलकर शुक्रवार देर रात तक गांवों में फॉगिंग करवाई।
टीम का नेतृत्व कर रहे स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा ने कहा कि डेंगू से बचने के लिए अपने आस-पास घरों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। इस दौरान टीम ने फॉगिंग के अलावा डेंगू व मलेरिया रोधी अभियान के तहत होदी, कूलर, टंकी, फ्रिज की ट्रे, छतों पर पड़े कबाड़, नारियल के खोल, प्लास्टिक की बोतल व टायर की जांच की।
इसके अलावा टीम ने घरों के सामने गंदे पानी की गलियों में काला तेल व डीजल डाला गया। चांदपुर गांव के सरपंच राजेश नरवाल व नगूरां गांव की सरपंच मोनिका ने लोगों को आह्वान किया कि अपने-अपने घरों के आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखे। संवाद