फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   flat break with gale, rewari

हवा के तेज झोंके भी नहीं झेल पाए फ्लैट

Fri, 27 May 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Fri, 27 May 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
flat break with gale, rewari
flat break with air - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बावल में जल्द ही कृषि महाविद्यालय की नींव की ईंट रखी जाएगी। बावल विधायक डॉ.बनवारी लाल की मदद से इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम किया जा रहा है। अब जिले और आसपास के बच्चे कृषि महाविद्यालय में शिक्षा का लाभ ले सकेंगे। ये जानकारी कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने बृहस्पतिवार को रविवार को कारगिल शहीद कमांडर सुखबीर के शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार से प्रोजेक्ट के लिए मंजूरी मिल चुकी है। उन्होंने क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या भी जल्द दूर करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर रेवाड़ी विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास, बावल विधायक डॉ.बनवारी लाल, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश खोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


पहले से ज्यादा पीने का पानी, जल्द ही मिलेगा पूरा
कई अन्य जिलों की तुलना में रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और आसपास के क्षेत्र में बेहद कम पानी दिये जाने की बात पर कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा कि पहले राज्य में आने वाला नहरी पानी चार जोनों में बंटता था, जबकि अब पांच में है। 6 हजार क्यूसेक पानी को देने का शेड्यूल पानी की कमी के चलते 24 निद से बढ़ाकर 32 दिन करना पड़ा था, वहीं पानी भी लगातार 8 दिन के बजाय छह दिन किया गया। उन्होंने कहा कि अब पानी दोबारा की तरह 24 दिन में ही मिलेगा, हालांकि आएगा छह दिन ही लगातार। वहीं यमुना के पानी पर कहा कि नदी फुल होने पर पानी की सप्लाई दोबारा की तरह 8 दिन लगातार की जाएगी। वहीं पानी को लेकर पंजाब के साथ चल रही जद्दोजहद पर कहा कि जल्द ही समस्या का हल निकलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर गांव में लगेंगे ग्राम गौरव पट
 आदर्श ग्राम योजना को महज सरकार के सांसद और विधायकों तक ही न सीमित रखने का आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि बिना गांवों खुद जुड़े आदर्श गांव की कल्पना भी नहीं की जा सकती। सात ही बताया कि इतिहास महज आजादी के दिन या अन्य महत्वपूर्ण जिलों का ही नहीं पता होना चाहिये। बल्कि हर गांव के इतिहास का उल्लेख होना चाहिये। ऐसे में वीर शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, खिलाड़ियों और दानवीरों की इस धरती पर अब जल्द ही हर गांव की चार दिशाओं में  ग्राम गौरव पट लगेंगे। जिसमें गांव के इतिहास और विभूतियों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed