फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Five women stole jewelery worth Rs 1.5 lakh from goldsmith's shop

स्वर्णकार की दुकान से पांच महिलाओं ने चुराए डेढ़ लाख रुपये के गहने

Mon, 01 Nov 2021 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Five women stole jewelery worth Rs 1.5 lakh from goldsmith's shop
बुजुर्ग महिला को झांसे में लेकर महिलाओं ने उसके डेढ़ लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए। बुजुर्ग महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में की है। चोरी की वारदात सुनार की दुकान में हुई।
विज्ञापन

ज्वेलर्स किसी काम से कही गया हुआ था। उसकी बुजुर्ग मां दुकान पर बैठी हुई थी। इस दौरान पांच महिलाएं उसकी दुकान पर पहुंचीं और गहने खरीदने के नाम करीब डेढ़ लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। चोरी की वारदात 29 अक्तूबर की है, लेकिन एफआईआर रविवार की देर शाम को दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

गांव नंदरामपुर बास निवासी योगेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी गांव में ही दुकान है। 29 अक्तूबर की दोपहर में वह किसी काम से रेवाड़ी गया हुआ था। दुकान पर उनकी मां थी। वह लौटा तो उनकी मां ने एक जोड़ी चांदी की पायल, दो जोड़ी चुटकी और एक अंगूठी निकाल कर अलग रखी हुई थी। उन्होंने गहने अलग रखने के बारे में पूछा तो मां ने बताया कि पांच महिलाएं गहने खरीदने के लिए आई थीं। उन्हीं ने यह निकाल कर अलग रखवाए हैं। पांचों शाम को दोबारा आएंगी और गहने ले जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगेंद्र को संदेह हुआ तो उसे दुकान की जांच की तो पता चला कि दुकान से 13 जोड़ी चांदी की पायल, 80 चांदी की अंगूठियां, 20 जोड़ी चांदी की चुटकी और करीब 3 ग्राम वजन सोने की बाली गायब थी। उन्होंने पांचों महिलाओं की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। योगेंद्र ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने रविवार को आरोपी महिलाओं के खिलाफ चोरी का केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। वारदात को अंजाम देने वाली शातिर महिलाओं का सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed