फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Five transfers in three years, Red Cross Secretary reached High Court

तीन साल में पांच ट्रांसफर, हाई कोर्ट पहुंचे रेडक्रास सचिव

Wed, 04 Nov 2020 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Five transfers in three years, Red Cross Secretary reached High Court
रेवाड़ी में बतौर रेडक्रॉस सचिव नियुक्त वाजिद अली ने तीन साल में पांच ट्रांसफर होने से परेशान होकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उनका कहना है कि कुछ उच्चाधिकारियों के भ्रष्टाचार के मामले सामने लाने के कारण उन्हें इस तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है। 8-9 माह से ज्यादा नहीं टिकने दे रहे रेडक्रास सचिव वाजिद अली का वर्ष 2017 से लेकर अब तक 5 बार तबादला किया गया है। बतौर वाजिद अली वर्ष 2017 में उन्हें नूहं से ट्रांसफर करके रेवाड़ी भेजा गया था। रेवाड़ी से 9 माह बाद उनको झज्जर भेज दिया गया। यहां पर उन्होंने भ्रष्टाचार की कुछ फाइलें निकाली तो वहां से भी आठ माह के बाद उनका तबादला कर दिया रेवाड़ी से एक बार फिर तबादला कैथल कर दिया गया है। वाजिद अली ने हाईकोर्ट में डाली अपनी याचिका में प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। रेडक्रास सोसायटी में एक अधिकारी की ओर से अपने रिश्तेदार के नाम दुकान नाम करने का मामला भी खूब चर्चा में रह चुका है। एडीसी की जांच के बाद डीसी दुकान के आंवटन को रद्द कर दिया था।
विज्ञापन

कुछ लोग विभाग में चल रहे भ्रष्टाचार को छुपाना चाहते हैं, इसके लिए ऐसा किया जा रहा है। जांच पूरी होने पर पूरा मामला सामने आने के डर से भी ऐसा किया जा रहा है। इसके चलते ही कोर्ट में जाना पड़ा।
विज्ञापन

- वाजिद अली, रेडक्रास सचिव
रेडक्रास में जांच चल रही है, इसके चलते ही राज्यपाल को पत्र भेजकर जांच पूरी होने के बाद ट्रांसफर करने का आग्रह किया गया है।
यशेंद्र सिंह, डीसी रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed