{"_id":"64136099386b1960630d69d6","slug":"five-month-old-girl-died-during-treatment-relatives-created-ruckus-rewari-news-c-17-1-95175-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: उपचार के दौरान पांच माह की बच्ची की मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: उपचार के दौरान पांच माह की बच्ची की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
Sat, 18 Mar 2023 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर खड़े परिजन।
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के माॅडल टाउन स्थित प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान वीरवार को करीब पांच माह की बच्ची की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने हंगामा दिया। परिजनों ने चिकित्सक और नर्स पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना के बाद माॅडल टाउन थाना पुलिस अस्पताल में पहुंची और परिजनों को समझाया। उसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार गांव चांदावास निवासी पंकज की पांच माह की बेटी को कुछ दिन पहले बुखार हो गया था। उन्होंने बच्ची को 11 मार्च को माॅडल टाउन स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। वीरवार सुबह करीब नौ बजे बच्ची की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने डाॅक्टर पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। परिजनों का कहना है कि बच्ची को सिर्फ बुखार हुआ था। डाॅक्टर ने भी उसकी हालत के बारे में स्पष्ट नहीं बताया। उपचार में लापरवाही के कारण बच्ची की मौत हो गई। सूचना के बाद माॅडल टाउन थाना पुलिस अस्पताल में पहुंची और परिजनों को समझाया। पुलिस ने बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया था।