फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Five-day free yoga camp inaugurated

Rewari News: पांच दिवसीय निशुल्क योग शिविर का किया शुभारंभ

Sun, 02 Feb 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 02 Feb 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Five-day free yoga camp inaugurated
फोटो : 06सेक्टर तीन स्थित तिकोना पार्क में आयोजित योग शिविर का दृश्य। स्रोत : समिति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। पतंजलि योग समिति महिला जिला प्रभारी सरोज आर्या के नेतृत्व में शहर के सेक्टर तीन स्थित तिकोना पार्क में पांच दिवसीय निशुल्क योग शिविर का शुभारंभ किया गया।
पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी दयाराम आर्य ने प्रार्थना मंत्र के उच्चारण के साथ योग शिविर का विधिवत शुभारंभ करते हुए कहा कि हमें नियमित रूप से योग प्राणायाम का अभ्यास करना चाहिए। उन्होंने योग प्राणायाम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग प्राणायाम के साथ छोटी योग क्रियाएं हमें बीमारियों से कोसों दूर रखती हैं।
विज्ञापन


महिला जिला प्रभारी सरोज आर्या ने उपस्थित जनों को योग प्राणायाम के साथ ताड़ासन, वृक्षासन सहित अनेक आसनों का अभ्यास करवाते हुए उनके महत्व पर प्रकाश डाला। पतंजलि योग समिति जिला मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि कि योग प्राणायाम के नियमित अभ्यास से हम अपने तन और मन को स्वस्थ रख सकते हैं। इस अवसर पर सेक्टर तीन निवासी सुनीता, बिमला, शकुंतला, राखी, नीलम, सरोज, राजरानी, इंद्रा, पूनम, कमला, भतेरी, कोमल और तृषा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed