फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fish seeds released in Masani Barrage

Rewari News: मसानी बैराज में छोड़े गए मछली के बीज

Thu, 07 Aug 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 07 Aug 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Fish seeds released in Masani Barrage
फोटो : 1रैंचिंग कार्यक्रम के तहत मसानी बैराज में मछली बीज छोड़ते हुए। स्रोत : डीपीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। मत्स्य पुनर्वास एवं संरक्षण (रैंचिंग) कार्यक्रम के तहत मत्स्य विभाग की ओर से वीरवार को एसडीएम सुरेश कुमार की उपस्थिति में मसानी बैराज में मछली बीज छोड़े गए। इस दौरान एसडीएम ने ग्रामीणों व मत्स्य पालकों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।
एसडीएम ने कहा कि मछली पालन आमदनी का महत्वपूर्ण साधन है। इसके साथ यह जलाशयों के सदुपयोग का अच्छा माध्यम है। सरकार की सोच है कि मत्स्य पालन के साथ-साथ मछली संरक्षण को बढ़ावा दिया जाए, जिसके लिए सरकार द्वारा रैंचिंग कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन

मछली संसाधनों का उचित प्रबंधन के साथ-साथ मछलियों की संख्या बढ़ाना और किसान की आजीविका को सुरक्षित रखना है। रैंचिंग एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें मछलियों को प्राकृत जल (नदियों या तालाबों में) छोड़ा जाता है, ताकि उनकी आबादी को बढ़ाया जा सके। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मछली प्रजातियों के संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मछली पालन कम लागत में ज्यादा मुनाफे का साधन है। सुरेश कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसमें प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना प्रमुख है। इसके तहत अनुदान भी दिया जा रहा है ताकि मत्स्य पालकों की आमदनी को बढ़ाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

जिला मत्स्य अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि किसान मत्स्य पालन करके अपनी आय को बढ़ा सकते है। मत्स्य पालन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला मत्स्य अधिकारी के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed