{"_id":"6a3d7407ce529928b0075f07","slug":"first-phase-of-counseling-completed-389-deposited-fees-at-lisana-dhamlawas-rewari-news-c-198-1-fth1001-240806-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पहले चरण की काउंसिलिंग पूरी, लिसाना-धामलावास में 389 ने जमा की फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पहले चरण की काउंसिलिंग पूरी, लिसाना-धामलावास में 389 ने जमा की फीस
Fri, 26 Jun 2026 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
बहुतकनीकी संस्थान लिसाना में प्रवेश प्रक्रिया के तहत दस्तावेजों का सत्यापन कराते विद्यार्थी। सं
रेवाड़ी। जिले के राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में 10वीं के आधार पर प्रथम चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी हो गई है। लिसाना स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान में चयनित 290 अभ्यर्थियों में से 209 ने फीस जमा कर अपनी सीट सुरक्षित कर ली है। वहीं, धामलावास स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान में चयनित 180 अभ्यर्थियों ने फीस जमा कर दाखिले की प्रक्रिया पूरी कर ली है।
दोनों संस्थानों में विभिन्न ट्रेडों की कुल 720 सीटों पर दाखिले किए जाने हैं। अब दूसरे चरण की काउंसलिंग शुक्रवार से शुरू होगी। अभ्यर्थी 30 जून तक अपनी पसंद के कॉलेज और ट्रेड का विकल्प भर सकेंगे। दूसरे चरण का सीट आवंटन 1 जुलाई को जारी किया जाएगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को 2 व 3 जुलाई को शाम 5 बजे तक सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करनी होगी।
प्रथम चरण में सीट आवंटित न होने वाले अभ्यर्थी भी दूसरे चरण की काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे। संस्थानों में छात्राओं के लिए प्रवेश शुल्क 2,850 रुपये तथा छात्रों के लिए 4,350 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
दाखिले के समय अभ्यर्थियों को प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर, 10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट या परिणाम की प्रति, बैंक पासबुक, परिवार पहचान पत्र की फोटो कॉपी, जाति एवं रिहायशी प्रमाणपत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों को श्रेणी, आय और परिवार पहचान पत्र की मूल प्रति भी जमा करनी होगी। 12वीं (नॉन मेडिकल) के आधार पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 10वीं और 12वीं के प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां साथ लानी होंगी।
-- -- -- -- -- -- -- -
धामलावास में आठ डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित
धामलावास स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में विद्यार्थियों के लिए कुल आठ डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इनमें ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, मैकेनिकल, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग और प्लास्टिक इंजीनियरिंग शामिल हैं।
-- -- -- -- -- -
लिसाना संस्थान में छह डिप्लोमा कोर्स उपलब्ध
लिसाना स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में छह प्रमुख पाठ्यक्रम संचालित हैं। यहां मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स और मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी के डिप्लोमा कोर्स उपलब्ध हैं। दोनों राजकीय बहुतकनीकी संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए आधुनिक लैब, वर्कशॉप और अनुभवी स्टाफ की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
-- -- -- -- -- --
वर्जन:
बहुतकनीकी शिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों को फीस जमा कर अपनी सीट सुरक्षित करनी होगी। विद्यार्थी शाम 5 बजे तक संबंधित संस्थान में पहुंच कर पूछताछ कर सकते हैं।-सुखबीर यादव, प्राचार्य, बहुतकनीकी संस्थान लिसाना।