फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   First phase counseling for admission in ITI from today

Rewari News: आईटीआई में दाखिले के लिए प्रथम चरण की काउंसिलिंग आज से

Wed, 28 Jun 2023 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 28 Jun 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
First phase counseling for admission in ITI from today
रेवाड़ी। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब काउंसिलिंग प्रक्रिया 28 जून से शुरू हो जाएगी। इस बार आईटीआई में चार चरणों में काउंसलिंग की प्रक्रिया होगी। इसी के तहत विद्यार्थी दाखिले ले सकेंगे।
विज्ञापन

28 जून को पहले चरण की सीटें आवंटित की जाएंगी। एक जुलाई तक संस्थान स्तर पर ही प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी। इसी दौरान 2 जुलाई तक विद्यार्थियों को फीस भी जमा करानी होगी। आवेदकों को सीट आवंटन की सूचना मोबाइल पर संदेश के माध्यम से मिलेगी। प्रमाणपत्रों की जांच होने के पश्चात ही दाखिला पोर्टल पर फीस जमा कराने का विकल्प खुलेगा। जिले में स्थित 22 राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में पांच हजार के करीब सीटों पर दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन



यह रहेगा काउंसिलिंग का शेड्यूल

प्रथम चरण
- 28 जून को पहले चरण की सीटें आवंटित की जाएंगी।
- 28 जून से 1 जुलाई तक संस्थान स्तर पर प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी।
- 28 जून से दो जुलाई तक दाखिला फीस जमा होगी।
---------
दूसर चरण
- 3 जुलाई को दूसरे चरण के लिए रिक्त सीटें प्रदर्शित की जाएंगी।
- 3 से 4 जुलाई तक आवेदक अपने आवेदन में संस्थान व ट्रेड की पसंद में बदलाव कर सकते हैं।
- 7 जुलाई को दूसरे राउंड की सीटें अलाट की जाएंगी।
- 7 से 11 जुलाई तक संस्थान स्तर पर प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी।
- 7 से 12 जुलाई तक दाखिला फीस जमा होगी।
--------
तीसरा चरण
- 13 जुलाई को तीसरे चरण के लिए रिक्त सीटें प्रदर्शित की जाएंगी।
- 13 से 15 जुलाई तक आवेदक अपने आवेदन में संस्थान व ट्रेड की पसंद में बदलाव कर सकते हैं।
- 18 जुलाई को तीसरे चरण की सीटें आवंटित की जाएंगी।
- 18 से 21 जुलाई तक संस्थान स्तर पर प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी।
- 18 से 22 तक दाखिला फीस जमा होगी।
------
चौथा चरण
- 24 जुलाई को चौथे चरण के लिए रिक्त सीटें प्रदर्शित की जाएंगी।
- 24 से 26 जुलाई तक आवेदक अपने आवेदन में संस्थान व ट्रेड की पसंद में बदलाव कर सकते हैं।
- 28 जुलाई को चौथे चरण के लिए सीटें आवंटित की जाएंगी।
- 28 जुलाई से 3 अगस्त तक संस्थान स्तर पर प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी।
- 28 जुलाई से 4 अगस्त तक दाखिला फीस जमा होगी।
----------
वर्जन-
संस्थानों में दाखिले के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया 28 से शुरू हो जाएगी। वहीं संस्थानों में कमेटी बनायी गयी हैं, जो काउंसिलिंग प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच करेगी। उसके बाद दाखिले के लिए विद्यार्थियों को फीस जमा कराने के बाद दाखिले मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनील यादव प्राचार्य, राजकीय आईटीआई, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed