{"_id":"60b0e9ea0de682248c2d03ff","slug":"first-death-due-to-black-fungus-reports-in-rewari-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: रेवाड़ी में ब्लैक फंगस से पहली मौत, पीजीआई रोहतक में मरीज ने तोड़ा दम, एक और संदिग्ध मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: रेवाड़ी में ब्लैक फंगस से पहली मौत, पीजीआई रोहतक में मरीज ने तोड़ा दम, एक और संदिग्ध मिला
Fri, 28 May 2021 06:36 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 28 May 2021 06:36 PM IST
सार
रेवाड़ी में कोरोना संक्रमण से भी एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। वहीं स्वस्थ होने पर 387 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। 93 नए पॉजिटिव मिले हैं। मौजूदा समय में 887 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना महामारी की मार के बाद अब रेवाड़ी में ब्लैक फंगस से पहली मौत का मामला सामने आया है। वहीं शुक्रवार को एक संदिग्ध मरीज के साथ ब्लैक फंगस के मरीजों का आंकड़ा 20 पहुंचा गया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 23 मई को जिले में ब्लैक फंगस का 13वां संदिग्ध मरीज आया था। उसे गुरुग्राम के चंदू बुडेढ़ा एसजीटी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था लेकिन परिजन पीड़ित को रोहतक स्थित पीजीआई लेकर गए थे। पीजीआई में ही उसका उपचार चल रहा था। 25 मई को मरीज ने रोहतक पीजीआई में दम तोड़ दिया। रेवाड़ी स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी शुक्रवार को मिली।
विज्ञापन
कोविड से एक मौत
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार जिले में शुक्रवार को कोविड संक्रमण के 93 नए मामले सामने आए हैं। जबकि संक्रमण से 387 नागरिक स्वस्थ हुए हैं। कोविड से शुक्रवार को एक मृत्यु हुई है। जिले में आरटीपीसीआर व रैपिड एंटीजन के कुल 1974 सैंपल लिए गए। 887 कोरोना के कुल सक्रिय मामले हैं। इनमें से 695 नागरिक होम आइसोलेट हैं। जिला में 2 लाख 14 हजार 234 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन