फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Firing of cousins ??who went to the beach, one dead

बीचबचाव कराने गए चचेरे भाईयों पर फायरिंग, एक की मौत

Sat, 29 May 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Firing of cousins ??who went to the beach, one dead
रेवाड़ी। कसौला थाना क्षेत्र के गांव मुंडनवास में शनिवार दोपहर बाप-बेटों के बीच विवाद में बीच-बचाव कराने गए चचेरे भाइयों पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। कसौला थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव मुंढनवास निवासी दुलीचंद का उसके बेटों के साथ ही रोजाना विवाद होता रहता है। एक बेटे पर हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज है। शनिवार को भी बेटे के साथ दुलीचंद का विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद बढ़ता देख साथ में रहने वाले दुलीचंद के छोटे भाई सुभाष के दोनों लड़के विजय व ब्रह्मप्रकाश बीच बचाव करने के लिए पहुंच गए। इसी बीच दुलीचंद के बेटे भूपेन्द्र ने दोनों पर गोली चला दी। दो गोली विजय (35) व एक गोली ब्रह्मप्रकाश को लगी हैं। आनन-फानन दोनों को अस्पताल पहुंचा गया, जहां विजय को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि ब्रह्मप्रकाश का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं वारदात के बाद दुलीचंद के परिवार के सदस्य फरार हो गए। सूचना के बाद बावल डीएसपी राजेश चेची व कसौला थाना प्रभारी गांव में पहुंचे। गांव में गोली चलने से हर कोई खौफजदा है। कसौला थाना पुलिस के अलावा सीआईए टीम भी आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन

दुलीचंद का उसके बेटों के साथ ही विवाद होता रहा है। उसका एक बेटा आपराधिक किस्म है, जिसके साथ शनिवार को झगड़ा हो रहा था। दुलीचंद के सगे भतीजे विजय व ब्रह्मप्रकाश बीच बचाव करने आए थे, जिन्हें गोली मारी गई। विजय की मौत हो चुकी है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश चेची, डीएसपी, बावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed