फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fire in tent of sarpanch candidate in electoral rivalry in village Fadni of Rewari

Rewari: चुनावी रंजिश में सरपंच प्रत्याशी के टैंट में लगाई आग, गांव फदनी में देर रात की घटना

Mon, 07 Nov 2022 04:57 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 07 Nov 2022 04:57 PM IST
सार

जिले के गांव फदनी व तुर्कियावास की एक ही पंचायत है। 12 नवंबर को होने वाले सरपंच पद के चुनाव को लेकर तुर्कियावास निवासी नरेंद्र चुनाव लड़ रहे हैं। उनके प्रचार के लिए गांव में कुछ जगह पर छोटे-छोटे टैंट लगाए हुए हैं।

विज्ञापन
Fire in tent of sarpanch candidate in electoral rivalry in village Fadni of Rewari
आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेवाड़ी में दूसरे चरण में होने वाले पंचायत चुनाव से पहले चुनावी रंजिश सामने आने लगी है। धारूहेड़ा थाना क्षेत्र के गांव फदनी में सरपंच पद का चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी के टैंट में रविवार रात को अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले के गांव फदनी व तुर्कियावास की एक ही पंचायत है। 12 नवंबर को होने वाले सरपंच पद के चुनाव को लेकर तुर्कियावास निवासी नरेंद्र चुनाव लड़ रहे हैं। उनके प्रचार के लिए गांव में कुछ जगह पर छोटे-छोटे टैंट लगाए हुए हैं।
विज्ञापन


गांव फदनी में भी इसी प्रकार का टेंट उनके समर्थक वेद प्रकाश ने लगवाया हुआ था। जहां प्रचार के दौरान प्रत्याशी व उनके साथ रहने वाले लोग कुछ देर के लिए रुकते थे। वेद प्रकाश का आरोप है कि सोमवार की रात को अज्ञात लोगों ने टैंट में आग लगा दी, जहां पर काफी सारा सामान भी रखा हुआ था। आग में सबकुछ जलकर राख हो गया। वेद प्रकाश ने आरोप लगाया कि उनके समाज ने प्रत्याशी नरेन्द्र को समर्थन दिया हुआ है और इसी रंजिश में टैंट में आग लगाई गई। वेद प्रकाश की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed