{"_id":"6368eb91d7f3af5e091c0d0d","slug":"fire-in-tent-of-sarpanch-candidate-in-electoral-rivalry-in-village-fadni-of-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: चुनावी रंजिश में सरपंच प्रत्याशी के टैंट में लगाई आग, गांव फदनी में देर रात की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari: चुनावी रंजिश में सरपंच प्रत्याशी के टैंट में लगाई आग, गांव फदनी में देर रात की घटना
Mon, 07 Nov 2022 04:57 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 07 Nov 2022 04:57 PM IST
सार
जिले के गांव फदनी व तुर्कियावास की एक ही पंचायत है। 12 नवंबर को होने वाले सरपंच पद के चुनाव को लेकर तुर्कियावास निवासी नरेंद्र चुनाव लड़ रहे हैं। उनके प्रचार के लिए गांव में कुछ जगह पर छोटे-छोटे टैंट लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेवाड़ी में दूसरे चरण में होने वाले पंचायत चुनाव से पहले चुनावी रंजिश सामने आने लगी है। धारूहेड़ा थाना क्षेत्र के गांव फदनी में सरपंच पद का चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी के टैंट में रविवार रात को अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जिले के गांव फदनी व तुर्कियावास की एक ही पंचायत है। 12 नवंबर को होने वाले सरपंच पद के चुनाव को लेकर तुर्कियावास निवासी नरेंद्र चुनाव लड़ रहे हैं। उनके प्रचार के लिए गांव में कुछ जगह पर छोटे-छोटे टैंट लगाए हुए हैं।
गांव फदनी में भी इसी प्रकार का टेंट उनके समर्थक वेद प्रकाश ने लगवाया हुआ था। जहां प्रचार के दौरान प्रत्याशी व उनके साथ रहने वाले लोग कुछ देर के लिए रुकते थे। वेद प्रकाश का आरोप है कि सोमवार की रात को अज्ञात लोगों ने टैंट में आग लगा दी, जहां पर काफी सारा सामान भी रखा हुआ था। आग में सबकुछ जलकर राख हो गया। वेद प्रकाश ने आरोप लगाया कि उनके समाज ने प्रत्याशी नरेन्द्र को समर्थन दिया हुआ है और इसी रंजिश में टैंट में आग लगाई गई। वेद प्रकाश की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में शुरू कर दी है।