फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   fire in junk warehouse fear of burning of sheep and goats

Rewari News: कबाड़ के गोदाम में लगी आग, भेड़ बकरियों के जलने की आशंका

Tue, 14 Mar 2023 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 14 Mar 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
fire in junk warehouse fear of burning of sheep and goats
नैचाना रोड स्थित कबाड़ गोदाम में लगी आग।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। बावल औद्योगिक क्षेत्र के नैचाना रोड पर मंगलवार रात करीब 9 बजे कबाड़ के गोदाम में भयंकर आग लग गई। आग लगने से आसपास में लगी झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना के बाद बावल दमकल केंद्र की गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर दिया। उसके बाद रेवाड़ी व भिवाड़ी से दमकल की गाड़ियां बुलाई गई। समाचार लिखे जाने तक दमकलकर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे। बताया जा रहा है कि दर्जनों झुग्गी-झोपड़ी और भेड़ व बकरी आग की भेंट चढ़ गई। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात करीब 9 बजे बावल के नैचाना रोड पर कबाड़ के गोदाम में अचानक आग लग गई। इसके कारणों का पता नहीं चल पाया। सूचना के बाद बावल दमकल विभाग के कर्मचारी और बावल पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटों ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इसके बाद रेवाड़ी व भिवाड़ी स्थित दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया।
विज्ञापन


आग की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। अभी आग के लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रणसिंह, एसएचओ बावल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed