{"_id":"6543fd1f710cf84bd40dd4cc","slug":"fire-broke-out-in-garbage-heap-in-sector-56-extinguished-by-fire-brigade-rewari-news-c-17-roh1007-285698-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सेक्टर 56 में कूड़े के ढेर में लगाई आग, दमकल ने बुझाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सेक्टर 56 में कूड़े के ढेर में लगाई आग, दमकल ने बुझाई
Fri, 03 Nov 2023 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 03 Nov 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर 56 में बड़ी मात्रा में जमा कूड़े के ढेर में बृहस्पतिवार की शाम आग लग गई। सेक्टर के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष हरीश यादव ने बताया कि इस आग को बुझाने के लिए दमकल की गाड़ी को बुलाना पड़ा। इसके पहले पूरे सेक्टर में धुआं फैल गया। जहां आग लगी वहां कई जगहों से लाकर कूड़ा जमा किया जाता है।
सेक्टर 56 में प्लॉटेड घरों के अलावा कई ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियां भी है। बृहस्पतिवार शाम को यहां किसी ने कूडे़ के ढेर में आग लगा दी। लोगों के घरों तक धुआं पहुंचा तो उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसी बीच किसी ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी पर तैनात कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।
लोगों ने आशंका व्यक्त की है कि किसी ने कूड़े में जानबूझ कर आग लगाई। नगर निगम सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण यहां पिछले कई दिनों से कूड़े का उठान नहीं किया जा रहा था। इससे कूड़े का ढेर लग गया था। जिस जगह कूड़ा जला वहां सेक्टर का मार्केट और सघन रिहायशी इलाका है। निवासियों ने बताया कि धुएं के कारण बीमार और बुजुर्ग लोगों की परेशानी बढ़ गई। आग बुझाए जाने के घंटों बाद तक भी इलाके में धुआं फैला था।