फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fire breaks out in scrap warehouse due to broken electrical wire, loss worth lakhs

Rewari News: बिजली की तार टूटने से कबाड़ के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

Wed, 23 Apr 2025 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in scrap warehouse due to broken electrical wire, loss worth lakhs
फोटो: 17रेवाड़ी। गांव नांगल तेजू में कबाड़ के गोदाम में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। संवाद
बावल। गांव नांगल तेजू में बिजली की तार टूटने से कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। मौके पर पुलिस व दमकल की टीम पहुंची और कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया। गांव नागल तेजू निवासी विजय कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि दोपहर 2 बजे करीब बिजली का तार टूटने से ईंधन में आग लग गई। धीरे-धीरे आग नजदीक बने कबाड़ के गोदाम तक पहुंच गई। जिससे गोदाम में रखे प्लास्टिक के ड्रम व अन्य सामान जलकर राख हो गए। आग लगने से करीब 5 लाख रुपये का नुकसान हो गया है। उन्होंने बताया कि वहीं पर नजदीक ही एक पेट्रोल पंप भी है। वहां पर आग लग सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। आग को सुलगती देख ग्रामीणों ने पुलिस व दमकल विभाग की टीम को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियाें ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। वहीं, आसपास के ग्रामीणों ने भी मौके पर पहुंच कर आग पर पानी डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed