फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fire breaks out in a motorcycle parts manufacturing company, 5 workers injured as roof collapses

Rewari News: मोटरसाइकिल के पार्ट्स बनाने की कंपनी में आग, छत गिरने से 5 कर्मचारी घायल

Sun, 30 Mar 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 30 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in a motorcycle parts manufacturing company, 5 workers injured as roof collapses
कंपनी में आग लगने के दौरान बाहर खड़े कर्मचारी। स्रोत : वीडियो ग्रैब
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। धारूहेड़ा में एनएच 48 के पास स्थित मोटरसाइकिल के पार्ट्स बनाने वाली कंपनी में शुक्रवार की देर रात आग लग गई। घटना में हीरो मोटो कॉर्प की इस कंपनी का एक हिस्सा धमाके के साथ गिर गया जिससे पांच कर्मचारी घायल हो गए। एक कर्मचारी के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। शार्टसर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
कंपनी में आग की यह घटना शुक्रवार की रात 11 बजे हुई। जानकारी होने पर इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। इसके बाद दमकल की चार-पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया लेकिन तबतक काफी नुकसान हो चुका था। बताया जा रहा है कि आग के दौरान एक हिस्सा गिर गया जिसमें दबकर पांच कर्मचारी घायल हो गया। मौके पर पहुंची एनडीआरएफ व एचएसडीआरएस की टीम ने रेस्क्यू किया। घायल पांच कर्मचारियों को निजी अस्पताल में पहुंचाया जहां से दो को छुट्टी दे दी गई है जबकि 3 कर्मचारियों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

हादसे में एक कर्मचारी हाकिम खान निवासी ठेकड़ा का बास मौझपुर जिला अलवर, राजस्थान के मलबे में दबे होने की आशंका है। एनडीआरएफ व एचएसडीआरएस की टीम रेस्क्यू कर उसे तलाश रही है। आग लगने के बाद ब्लास्ट होने की बात सामने आ रही है लेकिन इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है। सूचना मिलने पर एसपी मयंक गुप्ता ने घटना स्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू टीम से कार्रवाई की जानकारी ली। मलबे में फंसे कर्मचारियों को निकालने के निर्देश दिए। डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविंद्र सिंह, ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार श्याम सुंदर भी पहुंचे। डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविंद्र सिंह लगातार निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस लोग करते हैं आम दिनों में काम

कंपनी में जिस जगह पर आग लगी थी, वह कंपनी का रेस्ट रूम था। वहां पर श्रमिक आराम कर रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। वहीं पर एक्सपेंशन डिपार्टमेंट था। वहां पर क्वालिटी चेक होता है। करीब 10 लोग काम करते हैं। घटना के समय कर्मचारियों की संख्या कम थी। घटना के बाद से ही कंपनी में हड़कंप मचा हुआ है। श्रमिक डरे हुए हैं।

आग लगने के बाद मची भगदड़

कंपनी में लगी आग की सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में कंपनी के कर्मचारी इधर-उधर भागते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से आग लगने के बाद छत और दीवार नीचे गिर रही है और आग की लपटें भी उठ रही हैं। आरंभ में तो हादसा सामान्य लग रहा था। मगर जैसे ही समय बीतता गया आग फैलती गई और विकराल रूप धारण कर लिया। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।



12 दिन पहले कूलर बनाने की कंपनी में लगी थी आग
धारूहेड़ा में ही 12 दिन पहले कूलर बनाने वाली कंपनी में आग लगी थी। इसमें भी काफी नुकसान हुआ था। दमकलकर्मी 7 घंटे की कड़ी में मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके थे। आग बुझाने के लिए धारूहेड़ा, रेवाड़ी, पटौदी, कोसली, भिवाड़ी, खैरथल, झज्जर, सोहना, गुरुग्राम से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आई थीं। आग लगने का एक मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया गया था।


वर्जन

आग के दौरान कंपनी के ब्लॉक का हिस्सा ढहने से 5 कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से दो को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। 3 की हालत खतरे से बाहर है। हादसे में एक कर्मचारी के मलबे में दबे होने की आशंका है। एनडीआरएफ व एचएसडीआरएस की टीम रेस्क्यू कर रही है। -डॉ.रविंद्र सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर रेवाड़ी।

-फोटो 57 : मंडी में कट्टों में भरकर रखी गई सरसों की फसल। संवाद

-फोटो 57 : मंडी में कट्टों में भरकर रखी गई सरसों की फसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed