{"_id":"6ab6c4247cb7de273c09e194","slug":"fir-against-12-for-barging-into-a-house-and-assaulting-rewari-news-c-198-1-rew1010-246091-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप, 12 पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप, 12 पर एफआईआर
विज्ञापन
धारूहेड़ा। गांव अलावलपुर में घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में धारूहेड़ा थाना पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
एफआईआर के मुताबिक, गांव अलावलपुर निवासी कंवर सिंह ने शिकायत में आरोप लगाया है कि 22 सितंबर को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे आरोपी उनके घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
धारूहेड़ा थाना के जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है। घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों, गवाहों और अन्य साक्ष्यों को जांच में शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन
मारपीट से महिला की मौत का लगाया आरोप
घटना के बाद 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि महिला की मौत मारपीट के कारण हुई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।