फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Finance bank employee duped of Rs 4.89 lakh

Rewari News: फाइनेंस बैंक के कर्मचारी से ठगे 4.89 लाख रुपये

Sun, 25 May 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 25 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Finance bank employee duped of Rs 4.89 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। गूगल मैप पर रेटिंग और प्रीपेड टास्क के नाम पर फाइनेंस बैंक के कर्मचारी से 4.89 लाख रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
एक फाइनेंस बैंक के कर्मचारी मनीष ने एफआईआर में बताया कि वह आनंद नगर में किराए के मकान में रहते हैं और वह मूल रूप से भिवानी के बापोड़ा गांव के निवासी हैं। बताया कि उनको एक वॉट्सप ग्रुप में जोड़ा गया था, फिर एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप में गूगल टास्क दिया गया।

इसमें गूगल मैप पर जाकर रेटिंग देनी थी। फिर एक वेबसाइट का टास्क दिया गया। उससे 2 हजार रुपये की पेमेंट करवाई गई। प्रीपेड टास्क के नाम पर उनसे फिर 2800 रुपये की पेमेंट करवाई गई। 10 बार में उनसे 4 लाख 89 हजार 250 रुपये लिए गए। ठगी का पता चलने पर उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed