फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Final publication of voter lists of Bawal Napa area on 16

बावल नपा क्ष्ाेत्र की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 16 को

Sat, 19 Feb 2022 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Final publication of voter lists of Bawal Napa area on 16
बावल। नगर पालिका के अगले चुनाव के लिए गतिविधियां तेज हो गई हैं। पालिका क्षेत्र में वार्डवार मतदाता सूचियों का संशोधन करने का काम 10 फरवरी से शुरू हो गया है। यह 11 मार्च तक चलेगा, जबकि 16 मार्च को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन होगा। राज्य चुनाव आयोग के निर्देश पर शहरी स्थानीय निकाय विभाग और जिला चुनाव विभाग ने काम में अपनी-अपनी जिम्मेदारियां निभानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

निकाय विभाग प्रदेश में करीब 45 नगर पालिकाओं और नगर परिषद के वार्ड मेंबर और नगर प्रधान के चुनाव जल्द कराना चाहते हैं। इस काम के लिए संबंधित शहरों में पालिका या परिषद के अधिकार क्षेत्र में मतदाता सूचियों का संशोधन कराया जा रहा है। नपा बावल के सचिव सुमित कुमार ने भी सरकारी आदेश मिलने के बाद इस अग्रिम कार्यवाही करते हुए उच्चाधिकारियों को इस बाबत रिपोर्ट भिजवा दी है। इस चुनाव को लेकर सार्वजनिक सूचना के प्रकाशन के बाद बावल विधानसभा क्षेत्र और बावल नगर पालिका के मतदाताओं के नामों को अलग-अलग करके सूची बनाने के साथ ही पूरक सूची में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने का काम भी अब चल रहा है। पहली जनवरी 2022 को अर्हता तिथि मानकर यह काम कराया जाएगा। अब इन सूचियों में पूरक सूचियां जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नए शेड्यूल के अनुसार बावल शहर में वार्डवार 10 से 17 फरवरी तक नए मतदाताओं के नाम जोड़ें गए। जबकि ऐसे एतराज 18 फरवरी तक दर्ज कराए गए। 24 फरवरी तक यह काम चलेगा। रिवाइजिंग अथॉरिटी आपत्तियों का समाधान 4 मार्च तक करेगी। उपायुक्त के पास ऐसी आपत्तियाें को लेकर अपील 8 मार्च तक दायर की जाएगी और समाधान 11 मार्च तक होगा, जबकि 16 मार्च को बावल नपा क्षेत्र की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
विज्ञापन

------------------------------
आबादी और मतदाता एक नजर में
जनगणना 2011 के अनुसार बावल शहर में 16776 लोग आबाद थे, जबकि अब 11 साल बाद शहर की आबादी 27 हजार से अधिक पहुंचने का अनुमान है। अगर बात मतदाताओं की संख्या की करें तो 2021 में यहां 10200 से अधिक मतदाता पंजीकृत थे। करीब साल भर बीतने के बाद नए लोग अपने नाम मतदाता सूची में जुड़वाने की कतार में हैं। मतदाता सूची पर अंतिम प्रकाशन के बाद बावल पालिका के कुल 13 वार्डों एवं पालिका प्रधान के चुनाव का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
जेई हरीश हैं नोडल अधिकारी
नपा सचिव सुमित कुमार ने बताया कि नपा बावल की मतदाता सूचियों के संशोधन कार्य के नोडल अधिकारी जेई हरीश कुमार हैं, जबकि प्रशासन ने एतराज सुनने के लिए दो अधिकारी रिटर्निंग अथॉरिटी भी नियुक्त किए गए हैं, जो सूची से संबंधित एतराज सुन उस पर अपना निर्णय देने के लिए अधिकृत होंगे।

----------------------
कोट
राज्य चुनाव आयोग के आदेश अनुसार नगर पालिका बावल की ओर से पहली जनवरी 2021 से एक जनवरी 2022 तक बने नए वोटों का प्रकाशन करवा दिया गया है। इनकी कुल संख्या 932 है। 24 फरवरी तक आपत्तियां सुनीं जाएंगी और 16 मार्च को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन करा दिया जाएगा।
- सुमित कुमार, सचिव नगर पालिका बावल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed