फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fight for seat in buses on Bhaiya Dooj, crowd gathered

भैयादूज पर बसों में सीट के लिए मारामारी, उमड़ी भीड़

Sat, 06 Nov 2021 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Fight for seat in buses on Bhaiya Dooj, crowd gathered
स्टैंड पर बस में सीट के लिए जल्दीबाजी करते यात्री। संवाद - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। भैया दूज के पावन पर्व पर शनिवार को बसों में सीट के लिए लोगों में मारामारी रही। महिलाओं की भीड़ को देखते हुए रोडवेज विभाग को अतिरिक्त बसें भी चलानी पड़ी। उधर, दिनभर शहर में वाहनों की भरमार रही। इस दौरान शहर में जाम जैसे हालात बने रहे। शहर के सरकुलर रोड पर दिनभर वाहन रेंगते हुए चले।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर मौजूद भीड़ को लेकर अफरा-तफरी का माहौल रहा। बसों के अंदर पैर रखने की जगह तक नहीं रही। लोगों को खड़े-खड़े यात्रा करनी पड़ी। उधर, ट्रेनों के लेट चलने के कारण बसों, जीपों व प्राइवेट वाहनों में सवारियां क्षमता से अधिक भरे जाने से लोगों को खासकर महिलाओं व बच्चों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन

टिकट के लिए महिलाओं को लगानी पड़ी लाइन
बस में बैठने से पहले टिकट लेने के आदेश के कारण महिलाओं को लाइन में खड़ा होना पड़ा। टिकट खिड़कियों पर दिनभर यात्रियों की भीड़ रही। सबसे बुरा हाल ग्रामीण क्षेत्रों का रहा, जहां बसों के ऊपर बैठकर लोग यात्रा को मजबूर हुए। रोडवेज बसों की कमी के मद्देनजर यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। पर्व के मौके पर उमड़ी भीड़ को देखते हुए प्राइवेट वाहन चालकों की खूब चांदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज प्रशासन ने की व्यवस्था
भैयादूज पर भी रक्षाबंधन जैसा नजारा रहता है, जिसकी वजह से रोडवेज बसों में इस दिन यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या काफी अधिक हो जाती है। इस स्थिति को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने तमाम रूटों पर बसों का सुचारु संचालन करने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था भी की। सभी रूटों पर यात्री भार होते ही बसें उपलब्ध होंगी।
रोडवेज की ओर भैयादूज पर्व को देखते हुए पहले ही प्लान तैयार किया गया था। जिस रूट पर सवारियां अधिक थीं, वहां पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया।
ओमकार, ड्यूटी इंस्पेक्टर, रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed