फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fencing and yoga competitions from 16th

Rewari News: फेंसिंग और योगासन प्रतियोगिताएं 16 से

Fri, 05 Sep 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 05 Sep 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Fencing and yoga competitions from 16th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में फेंसिंग और योगासन प्रतियोगिताओं का आयोजन 16 सितंबर से शुरू होगा। ये प्रतियोगिताएं अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्गों में होंगी। इसकी तैयारी की जा रही है।
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से आयोजित प्रतियोगिताओं में जिलेभर के स्कूलों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। वहीं, प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्रों में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और शारीरिक व मानसिक विकास को प्रोत्साहित करना है। आयोजन समिति के अनुसार प्रतिभागियों के ठहरने, भोजन और खेल मैदान की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। जिले के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक और खेल प्रशिक्षक भी प्रतियोगिता की तैयारियों में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

उम्मीद की जा रही है कि इस प्रतियोगिता से उभरकर आने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ी राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
बता दें कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का चयन पहले जिला स्तरीय मुकाबलों से किया जाएगा। ये मुकाबले 25 अगस्त से शुरू हो चुके हैं। चयनित खिलाड़ी आगे चलकर स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से आयोजित नेशनल स्कूल गेम्स में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
जिले को इस बार अंडर 17 बालक-बालिका वर्ग में फेंसिंग और योगासन प्रतियोगिताओं की मेजबानी का अवसर मिला है। 16 से 18 सितंबर तक होने वाली प्रतियोगिताओं की व्यवस्था की जा रही है। खेल स्थल की तैयारी, चिकित्सा व सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा है।– भूपेंद्र यादव, सहायक शिक्षा खेल अधिकारी, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed