फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Female students showcased their talent during Space Week; 59 participated.

Rewari News: अंतरिक्ष सप्ताह में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, 59 ने लिया भाग

Thu, 20 Aug 2026 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Female students showcased their talent during Space Week; 59 participated.
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान करती प्राचार्या डॉ
रेवाड़ी। सेक्टर-18 स्थित प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या कॉलेज में भूगोल विभाग एवं विज्ञान संकाय के तत्वावधान में अंतरिक्ष सप्ताह मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में अंतरिक्ष विज्ञान, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के प्रति रुचि बढ़ाना रहा।
विज्ञापन

कॉलेज की प्राचार्य डॉ. ज्योति यादव ने भारत की अंतरिक्ष क्षेत्र में उपलब्धियों की जानकारी देते हुए छात्राओं को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान भाषण, निबंध लेखन तथा पोस्टर एवं पेंटिंग प्रतियोगिताएं कराई गईं। छात्राओं ने चंद्रयान, मंगलयान, भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम और अन्य अंतरिक्ष अभियानों से जुड़े विषयों पर अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में कुल 59 छात्राओं ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में हेमलता प्रथम, वैष्णवी द्वितीय और मुस्कान तृतीय रहीं। निबंध लेखन में अनुष्का प्रथम, अनु द्वितीय तथा भावना और गीतांजलि तृतीय रहीं। पोस्टर एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में हिमांशु प्रथम, प्रिया द्वितीय और प्राची तृतीय रहीं। विजेता छात्राओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. यशपाल सिंह ने भी विचार रखे। प्राध्यापकों ने छात्राओं को अंतरिक्ष अनुसंधान, उपग्रहों के उपयोग और इसरो की उपलब्धियों की जानकारी दी। निर्णायक मंडल में डॉ. राजेश यादव, डॉ. रीतू चौधरी, डॉ. जय श्री कुमार, डॉ. बीरेंद्र सिंह और डॉ. गायत्री शामिल रहे। कार्यक्रम में डॉ. सुचेता रानी सहित अन्य प्राध्यापकों और कर्मचारियों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed