फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fear of accidents due to a pothole in the middle of the road near the bus stand.

Rewari News: बस स्टैंड के पास सड़क के बीच बने गड्ढे से हादसे का डर

Fri, 19 Jun 2026 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Fear of accidents due to a pothole in the middle of the road near the bus stand.
धारूहेड़ा। रेवाड़ी-धारूहेड़ा मार्ग पर जौनावास बस स्टैंड के पास सड़क के बीच बने गड्ढे से हादसे का डर बना हुआ है। वाहन चालकों के लिए यह गड्ढा खतरनाक साबित हो रहा है। पाइपलाइन डालने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई।
विज्ञापन

यह मार्ग रेवाड़ी और धारूहेड़ा को जोड़ने वाला व्यस्त मार्ग है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों दोपहिया, कार, बसें और भारी वाहन गुजरते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गड्ढे के कारण वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने या वाहन मोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ता है, जिससे दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है।
विज्ञापन

रात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है क्योंकि मौके पर पर्याप्त चेतावनी संकेत, रिफ्लेक्टर या बैरिकेडिंग की व्यवस्था नहीं है। स्थानीय नागरिकों ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और जिला प्रशासन से मांग की है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-919 पर बने इस खतरनाक गड्ढे को तत्काल भरवाया जाएं तथा सड़क को सुरक्षित बनाया जाए, ताकि किसी निर्दोष व्यक्ति की जान जोखिम में न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed