फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Father raped 6 year old daughter

बाप ने 6 साल की बेटी से किया दुष्कर्म

Tue, 24 May 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Father raped 6 year old daughter
एक हैवान बाप ने अपनी ही छह साल की बेटी को हवस का शिकार बना डाला। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर एक व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया। कलयुगी पिता बच्ची को बंद एक फैक्टरी के पास लेकर पहुंचा था। तभी उसके रोने की आवाज सुनकर एक शख्स आ पहुंचा और आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ धारूहेड़ा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बताया जाता है, मध्यप्रदेश का रहने वाला एक परिवार कई सालों से जिले में किराये पर रहता है। परिवार के सदस्य फैक्टरी में काम करते हैं। सोमवार की सुबह कलयुगी पिता अपनी 6 साल की बेटी को दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बंद एक मिल में लेकर पहुंचा। बच्ची जोर-जोर से रोने लगी तो पास से ही गुजर रहा विनोद नाम का शख्स मौके पर पहुंच गया। उस वक्त आरोपी दरिंदा बच्ची के साथ घिनौनी वारदात कर रहा था। विनोद ने आरोपी को मौके पर ही पकड़कर धारूहेड़ा पुलिस को सूचित किया। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बच्ची को इलाज के लिए रेवाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed