{"_id":"68ed516955d47751dd0728e9","slug":"father-and-son-arrested-with-illegal-firecrackers-rewari-news-c-198-1-rew1001-227427-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अवैध पटाखों के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अवैध पटाखों के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार
Tue, 14 Oct 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। थाना शहर रेवाड़ी पुलिस ने अवैध रूप से पटाखे बेचने के आरोप में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मोहल्ला सैयद सराय निवासी ईश्वर दत्त व मनीष के कब्जे से 12 कार्टून अवैध पटाखे बरामद किए गए।
एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार 12 अक्तूबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहल्ला सैयद सराय निवासी ईश्वर दत्त व उसका बेटा मनीष बजाजा बाजार कायस्थवाड़ा स्थित अपनी दुकान और अपने घर मोहल्ला सैयद सराय में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण कियाहै।
दोनों अभी अपनी दुकान पर मौजूद हैं। अगर छापा डाला जाए तो बड़ी सफलता मिल सकती है। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा डाला और दोनों आरोपियों को काबू किया। दोनों के कब्जे से 12 कार्टून अवैध पटाखे व 3 लाख 99 हजार 500 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में विस्फोटक अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।