फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Farmers worried due to increase in weather

Rewari News: मौसम में गर्माहट बढ़ने से किसान चिंतित

Sat, 25 Feb 2023 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 25 Feb 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Farmers worried due to increase in weather
खेत में लहलाती गेहूं की फसल। संवाद
रेवाड़ी। फरवरी में मौसम के बदलाव से किसान मायूस हैं। मौसम में गर्माहट की वजह से किसान चिंतित नजर आने लगे हैं। गेहूं की बुवाई वाले खेतों के लिए गर्म मौसम हानिकारक माना जा रहा है। वहीं तापमान के उतार-चढ़ाव के कारण लोग बीमार पड़ने लगे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.5 जबकि न्यूनतम 9.5 डिग्री दर्ज किया गया। लगातार बढ़ रहे तापमान से पछेती फसलों को ज्यादा नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर करे तो इसी सप्ताह के शुरुआत में दिन का तापमान अधिकतम 33 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गेहूं के लिए पूरी फरवरी में ठंडक का मौसम मुफीद माना जाता था। इस बार बदलते मौसम के मिजाज से किसान चिंतित हैं। खासकर पछेती में बोया गया गेहूं में गर्म मौसम नुकसान पहुंचा रहा है। यदि आने वाले एक हफ्ते में भी यही हालत रही तो गेहूं को भारी नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन

किसान भूपेंद्र बताते हैं कि इस समय ज्यादा गर्मी पड़ने से गेहूं का दाना कमजोर होगा। उन्होंने बताया कि सरसों में माहू (कीट) लग सकता है, जिससे सरसों का दाना कमजोर हो सकता है और उत्पादन में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। उन्होंने बताया कि अचानक तापमान बढ़ा तो गेहूं की पैदावार में नुकसान होगा और यह जल्दी पकने से उत्पादन में कमी आएगी। गेहूं की फसल ठंड की मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम के परिवर्तन से नवंबर महीने में बोया गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है। आगामी एक हफ्ते में तापमान इसी तरह बढ़ता रहा, तो गेहूं की पैदावार कम होगी। मौसम ज्यादा गर्म होना गेहूं की फसल के लिए नुकसानदायक है। इससे गेहूं की फसल में स्टार्च व कैल्शियम नहीं बनेगा।
- जसविंद्र सैनी, उपनिदेशक, कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed