फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Farmers will today seek cooperation from traders regarding Bharat Bandh

भारत बंद को लेकर व्यापारियों से आज सहयोग मांगेंगे किसान

Fri, 24 Sep 2021 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Farmers will today seek cooperation from traders regarding Bharat Bandh
किसानों को संबोधित करते कामरेड राजेंद्र सिंह। संवाद - फोटो : Rewari
कृषि कानूनों के विरोध में शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से गांव बेरली कलां में किसान पंचायत आयोजित हुई। होशियार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित पंचायत में किसानों ने कृषि कानूनों, संशोधित बिजली बिल के विरोध में एवं एमएसपी की गारंटी को कानूनी रूप देने की मांग की। पंचायत में 27 सितंबर को भारत बंद को सफल बनाने व गंगायचा टोल का बंद करने को लेकर रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

पंचायत में मंच संचालन मास्टर धर्म सिंह ने किया। पंचायत में अशोक कुमार व सुरेंद्र सिंह ने किसानों का स्वागत किया। संयुक्त किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष कामरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि 15 दिन में किसान मजदूरों की यह छठी पंचायत है और यह पंचायतों का सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों से घबराई हुई है। सरकार को हर हाल में इन तीनों कृषि कानूनों को रद्द करना होगा। अगर सरकार ने किसानों की बात नहीं मानी तो किसान भी किसी भी कीमत पर घर नहीं लौटेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार अब कृषि का निजीकरण करके एक किसान को उसके ही खेत में मजदूर बनाने का कानून लेकर आई है। सरकारी अनाज मंडी खत्म करके प्राइवेट अनाज मंडी लाकर तमाम आवश्यक चीजों पर पूंजीपतियों का कब्जा हो जाएगा और भूख को व्यापार के चीज बना दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को किसान संगठन तुलाराम पार्क में एकत्रित होकर शहर के व्यापारियों से 27 सितंबर को बाजार बंद रखने की अपील करेंगे। इस अवसर पर समय सिंह और कुलदीप सिंह ने कहा कि संशोधित बिजली बिल से तमाम किस्म की सब्सिडी खत्म हो जाएगी। रामकिशन महलावत, करण सिंह, विजय कुमार ने बताया कि जल्द की जिले के प्रत्येक गांव में जनसंघर्ष समिति का गठन किया जाएगा। इस दौरान जिले में प्रचार करने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया। जिसमें कैलाश चंद्र को प्रधान नियुक्त किया गया। इसके अलावा नवल, सुरेंद्र, विद्या व ताराचंद को सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed