फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Farmers of Nangal Shahbazpur were united for the ownership of Shamlat land

शामलात जमीन के मालिकाना हक के लिए नांगल शहबाजपुर के किसान हुए एकजुट

Tue, 30 Aug 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers of Nangal Shahbazpur were united for the ownership of Shamlat land
रेवाड़ी। शामलात देह जमीन के मालिकाना हक के मुद्दे पर एक बड़ा आंदोलन खड़ा करने के लिए गांव-गांव जाकर किसानों की टीम बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसको लेकर किसान एकजुट भी हो रहे हैं। उन्होंने विधायकों, सांसदों और मंत्रियों के घेराव की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

एडवोकेट मुकेश ने शामलात देह जमीन के मालिकाना हक के मुद्दे पर गांव नांगल शहबाजपुर मे किसानों की एक पंचायत की। पंचायत की अध्यक्षता 82 वर्षीय ताराचंद सैनी ने की। मुकेश ने बताया कि शामलात देह जमीन व पंचायत देह जमीन किसानों की दादालाई जमीन है। इस जमीन पर हमारे पूर्वजों से लेकर हम आजादी के पहले से लेकर अब तक खेती करते आ रहे हैं। इस जमीन पर हमारे पूर्वजों ने आजादी के बाद तक लगान भी दिया है। इस लगान को तत्कालीन मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल ने खत्म किया था। 26 जनवरी 1950 के बाद बने विलेज कामन लैंड एक्ट के अनुसार भी जो किसान देश आजादी से लेकर अब तक जिस जमीन पर वह खेती करता आ रहा है, वह उस जमीन का मालिक है। इस शामलात देह जमीन को पहले खरीदा व बेचा भी जाता था। इस जमीन पर अकाल व बाढ़ का मुआवजा भी मिलता था। इस जमीन पर किसानों को बैंक लोन व जिप्सम जैसे खाद पर सब्सिडी भी मिलती थी। इस पर ट्यूबवेल कनेक्शन भी होते थे। अब वर्तमान भाजपा सरकार ने तो इन सब सुविधाओं को पूरी तरह से खत्म ही कर दिया है। ग्रामवासियों ने कहा कि भाजपा सरकार के व अन्य राजनीतिक दलों के वर्तमान सभी विधायक आगामी शीतकालीन सत्र में किसानों को शामलात देह जमीन का मालिकाना हक देने का कानून जल्द से जल्द तैयार करके किसानों को मालिकाना हक प्रदान करें। नहीं तो सरकार का हर संभव विरोध करने के लिए एक बड़ा आंदोलन खड़ा किया जायेगा। आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों में भाजपा सरकार के विधायकों, मंत्रियों व अन्य दलों के वर्तमान विधायकों का भी घेराव किया जायेगा। इस मौके पर शयोदान सैनी, मास्टर नेमीचंद सोनी, दया राम सैनी पन्नालाल सैनी, बनवारी लाल, डूंगरमल, सीताराम, करतार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed