फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Farmers in 121 villages sowed paddy and created awareness about crop residue.

Rewari News: 121 गांव में किसानों ने बोई धान, फसल अवशेषों को लेकर किया जागरूक

Sat, 25 Oct 2025 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Farmers in 121 villages sowed paddy and created awareness about crop residue.
फोटो : 1ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए पहुंची कृषि विभाग की टीम। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। जिले के 121 गांवों में किसानों की तरफ से इस बार धान की फसल बोई गई है और इन सभी गांवों में विभाग की ओर से नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

सहायक कृषि अभियंता इंजी. दिनेश शर्मा ने बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत धान की कटाई के बाद किसान यदि फसल अवशेषों को मशीनों की सहायता से मिट्टी में मिलाते हैं तो उन्हें अब 1 हजार रुपये की जगह 1200 रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।
इस लाभ को प्राप्त करने के लिए किसानों का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे सुपर सीडर, रिवर्सिबल एमबी प्लॉ, जीरो टिल सीड ड्रिल, रोटावेटर और हैरो जैसी मशीनों का उपयोग कर धान के अवशेषों को मिट्टी में मिलाएं।
विज्ञापन

मशीन से अवशेष प्रबंधन करते समय जीपीएस लोकेशन सहित फोटो लेना आवश्यक है। इसके बाद नोडल अधिकारी एप के माध्यम से खेत का सत्यापन करेंगे।
दिनेश शर्मा ने बताया कि उप कृषि निदेशक जितेंद्र अहलावत के नेतृत्व में विभाग की टीम ने जाटूसाना और गोपालपुरगाजी में किसानों को इस योजना के बारे में जागरूक किया। किसानों को पराली न जलाने, मशीनों के रखरखाव और फसल अवशेष प्रबंधन के तरीकों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिक जानकारी के लिए किसान खंड कृषि अधिकारी कार्यालय या सहायक कृषि अभियंता कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं और दूरभाष नंबर 01274-221045 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed