{"_id":"5f2ae9d98ebc3e3cb354ea86","slug":"farmers-gave-464-ekad-land-on-e-bhoomi-portal-rewari-news-rtk5674517116","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-भूमि पोर्टल पर किसानों ने दी 464 एकड़ जमीन, संघर्ष समिति ने सरकार से कहा अब एम्स शिलान्यास कर निभाएं अपना फर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-भूमि पोर्टल पर किसानों ने दी 464 एकड़ जमीन, संघर्ष समिति ने सरकार से कहा अब एम्स शिलान्यास कर निभाएं अपना फर्ज
विज्ञापन
एम्स संघर्ष समिति के सदस्यों ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर एम्स निर्माण के लिए जल्द शिलान्यास करने की मांग उठाई है। संघर्ष समिति सदस्यों ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा ई-पोर्टल पर कुल 464 एकड़ 19 मरला भूमि एम्स के निर्माण के लिए चढ़ चुकी है। अब सरकार शीघ्र ही मनेठी एम्स का शिलान्यास करके अपना फर्ज निभाए। समिति सदस्यों द्वारा स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, सांसद राव इंद्रजीत सिंह, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल के नाम ज्ञापन भेजकर एम्स का शिलान्यास करने की मांग की है।
12 फरवरी 2019 को कुरूक्षेत्र से पीएम ने की थी घोषणा
समिति के प्रधान सरपंच श्योताज सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री ने 12 फरवरी 2019 को कुरूक्षेत्र की पावन धरती पर रेवाड़ी जिला के गांव मनेठी में देश का 22वां एम्स बनाने की घोषण की थी। गांव मनेठी पंचायत द्वारा 224 एकड़ भूमि भी उपलब्ध करवा दी थी। भूमि कथित अरावली क्षेत्र में होने के कारण 31 अगस्त 2019 को अपनी जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कुंड बस स्टैंड पर एम्स संघर्ष समिति एवं क्षेत्र के किसानों की मौजूदगी में यह घोषणा की थी। यह भूमि अरावली में होने के कारण इस पर एम्स का निर्माण नहीं हो सकता है। यदि गांव मनेठी के ग्रामीण जमीन उपलब्ध करवा देंगे तो एम्स जल्द ही मनेठी में में बनवा देंगे। सरकार द्वार एम्स हेतु जमीन अपलोड करने के लिए ई-भूमि पोर्टल चालू किया, जिस पर कहे अनुसार गांव मनेठी के किसानों द्वारा 173 एकड़ एवं गांव माजरा के किसानों द्वारा 291 एकड़, 19 मरला निजि भूमि एम्स हेतु ई-भूमि पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है, जो सब तरह से एम्स के लिए उचित है। अब ई-पोर्टल पर कुल जमीन 464 एकड़ 19 मरला एम्स के निर्माण के लिए चढ़ चुकी है। समिति व क्षेत्र की जनता देश के प्रधानमंत्री से अनुरोध करती है आपके द्वारा मनेठी में जो एम्स की घोषणा की थी, उस पर खरा उतरते हुए जल्द से एम्स का शिलान्यास करवाया जाए। जो पूरे रेवाड़ी जिला व साथ लगते राजस्थान व महेंद्रगढ़ जिले के लोगों के लिए बड़ी सौगात होगी।
समिति सदस्यों ने कुंछ बस स्टैंड पर अंडरपास की उठाई मांग:
समिति सदस्यों ने मनेठी एक्स के साथ-साथ कुंड बस स्टैंड पर अंडरपास या फ्लाइओवर बनवाने की भी मांग की है। समिति सदस्यों ने सौंपे ज्ञापन में कहा कि नेशनल हाई-वे 11 बनने से इस चौराहे पर बिना फ्लाइओवर या अंडरपास के नेशनल हाईवे को पार करना संभव नहीं होगा। दोनों में से कुछ नहीं होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होंगी। कुंड-डहीना सड़क मार्ग पर अनेक संस्थाएं है, जहां प्रतिदिन लोगों को आना-जाना होता है।