{"_id":"69d3f6fc780d92ffd400de98","slug":"farmers-devastated-by-hailstorm-government-must-provide-immediate-compensation-praveen-chaudhary-rewari-news-c-198-1-rew1001-236338-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलावृष्टि से किसान बेहाल, तुरंत मुआवजा दे सरकार : प्रवीण चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलावृष्टि से किसान बेहाल, तुरंत मुआवजा दे सरकार : प्रवीण चौधरी
विज्ञापन
प्रवीण चौधरी, कांग्रेस शहरी जिला प्रधान
रेवाड़ी। कांग्रेस के शहरी जिला प्रधान प्रवीण चौधरी ने हाल ही में हुई भारी ओलावृष्टि को लेकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का जायजा लेने के बाद सरकार से मांग की है कि किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए।
प्रवीण चौधरी ने कहा है कि ओलावृष्टि के कारण जिले के किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। उन्होंने दावा किया कि ओलावृष्टि से फसलों का 70 से 80 प्रतिशत नुकसान हुआ है। प्रशासन को बिना देरी किए विशेष गिरदावरी के आदेश देने चाहिए ताकि नुकसान का सही आकलन हो सके।
भाजपा पर हमला बोलते हुए प्रवीण चौधरी ने कहा कि नेता इस आपदा की घड़ी में भी केवल फोटो सेशन और बयानबाजी तक ही सीमित है। उन्होंने कहा है कि सरकार को इवेंट मैनेजमेंट छोड़कर धरातल पर उतरना चाहिए और पीड़ित किसानों के साथ खड़े होकर उन्हें आर्थिक सहायता दिलवानी चाहिए।