फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Farmers angry after stopping the purchase of mustard without notice

Rewari News: बिना सूचना सरसों की खरीद बंद करने से गुस्साए किसान, दो घंटे तक रोड किया जाम

Sat, 29 Apr 2023 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 29 Apr 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Farmers angry after stopping the purchase of mustard without notice
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। बावल रोड स्थित बिठवाना अनाज मंडी में शुक्रवार को बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक सरसों की खरीद बंद कर दी गई। इससे किसानों में रोष फैल गया और उन्होंने अवरोधक डालकर दोपहर बाद करीब दो घंटे तक बावल-रेवाड़ी मार्ग जाम कर दिया। रोड पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान अड़े रहे। करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम ने आश्वासन दिया कि सभी का दाना-दाना खरीदा जाएगा। इसके बाद किसानों ने जाम खोला।
बता दें कि रोजाना की तरह 150 से अधिक किसान सुबह पांच बजे से बिठवाना मंडी में सरसों को बेचने के लिए लाइनों में लग गए थे, लेकिन मंडी प्रशासन की ओर से सरसों नहीं खरीदी गई। इसके बाद किसानों ने मंडी में ही बवाल काटा और करीब आधा घंटा बाद किसान बावल रोड पर आ गए और रोड जाम कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने उनको समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी जिद पर अड़े रहे। करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम होशियार सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया कि सभी किसानों का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। इसके बाद बिठवाना मंडी में सरसों की खरीद शुरू की गई। इसके बाद किसानों ने जाम हटाया।
विज्ञापन


रोस्टर प्रणाली से खत्म होने से बिगड़ी व्यवस्था
बता दें कि प्रत्येक साल सरसों की खरीद के समय मार्केट कमेटी की ओर से रोस्टर प्रणाली लागू की जाती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया गया। जिसके कारण न तो किसानों का खरीद में नंबर आ रहा है और मंडी के बाहर किसानों की भारी भीड़ जाम हो जाती है। जिसकी वजह से जिलेभर के किसान एक साथ फसल बेचने को पहुंच गए और पिछले 5 दिनों से बिठवाना मंडी से 5 किलोमीटर दूर तक ट्रैक्टरों की लाइनें लगी रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी में नहीं सुविधाएं
मंडी में किसानों के लिए व्यवस्थ्याएं नहीं हैं। किसान रातभर सड़क पर सोने को मजबूर हैं और दिन में उन्हें भीषण गर्मी में भी सड़क पर पूरे दिन खड़ा रहना पड़ता है। उसके बाद भी उनकी फसल की खरीद का नंबर नहीं आता। पहले किसानों की फसलों में बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान हुआ था और अब उन्हें मंडी में परेशान होना पड़ रहा है।


उनकी खरीद का लक्ष्य पूरा हो गया था इसलिए खरीद बंद कर दी गई थी। अब अधिकारियों के आदेशानुसार खरीद की जा रही है।
-मनोज कुमार, प्रबंधक हैफेड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed