{"_id":"600b1baa8ebc3e31874ef493","slug":"farmer-protest-kheda-border-tractor-rewari-news-rtk5921197115","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस परेड के लिए खेड़ा बॉर्डर से लेकर मसानी बैराज तक किसान कर रहे रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस परेड के लिए खेड़ा बॉर्डर से लेकर मसानी बैराज तक किसान कर रहे रिहर्सल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित खेड़ा बार्डर व मसानी बैराज धरना पर बैठे किसानों ने 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली ट्रैक्टर परेड के लिए जनसंपर्क कर लोगों का समर्थन जुटाना शुरू कर दिया है तथा गाइडलाइन भी जारी कर दी है। शुक्रवार को आंदोलन के बीच ही हाइवे पर किसान ट्रैक्टर परेड की रिहर्सल भी करते दिखे। वहीं 24 जनवरी को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खेड़ा बार्डर पहुंचने की चर्चा भी जोरों पर है। धरना स्थल पर किसानों ने कहा कि जब तक तीन कृषि कानून वापस नहीं होते और एमएसपी गारंटी कानून नहीं बन जाता वह यहां से नहीं हटने वाले हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार सिर्फ बहकाने के अलावा कुछ नहीं कर रही। बता दें कि मसानी बैराज पर पुलिस की ओर से कंटेनर डालकर हाईवे को बंद किया हुआ है। ऐसे में राजस्थान बॉर्डर पर बैरिकेड तोड़कर मसानी बैराज तक पहुंचने वाले युवाओं का एक जत्था दोबारा मसानी बैराज पर बैरिकेड तोड़ने के लिए तैयारी करता देखा जा सकता है। बैरिकेड तोड़ने वाले ट्रैक्टर भी अलग हैं।
राहुल गांधी के आने की पूरे दिन रही चर्चा
दिल्ली-जयपुर हाइवे स्थित जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर पर लंबे समय से पड़ाव डालकर बैठे किसानों के बीच राहुल गांधी एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 24 जनवरी को पहुंच सकते हैं। राजस्थान प्रशासन की तरफ से हालांकि अभी तक किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन धरना स्थल के आसपास जिस तरह की गतिविधियां चल रही है एवं गुप्त सूचनाओं की बात करें तो राहुल गांधी वायनाड से सीधे हेलीकॉप्टर से बॉर्डर पहुंच सकते हैं। राहुल गांधी के आगमन की सूचना पर प्रशासन अयूर कंपनी में बने हैलीपैड सहित अयूर कंपनी से आंदोलन स्थल तक की सर्विस लाइनों को दुरुस्त करवा रहा है। एक दिन पहले ही नीमराणा के एसडीएम योगेश देवल हैलीपेड से संबंधित जानकारी भी जुटाने पहुंचे थे।
महाराष्ट्र, केरल व राजस्थान के किसान बैठे अनशन पर
आंदोलन के बीच बॉर्डर पर चल रहे क्रमिक अनशन पर गुरुवार को 14 किसान अनशन पर बैठे, इसमें 7 केरल, 3 महाराष्ट्र व 4 राजस्थान के है। अनशन पर बैठने वालों में बापूराम, जयकिशन कटारा, कुलदीप जनानिया, संदीप डूडी, कृष्ण कुमार, उन्नी रवि, विजिश, वरुण, गोकुल, शरत, जिशिन, चंपालाल जात्रिनायक, दिनकर भारतीय, अजबसिंह पाड़वी शामिल थे।
विज्ञापन
एक साथ करेंगे दिल्ली कूच
26 जनवरी को दिल्ली कूच की तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस दिन पहला जत्था मसानी बैराज के समीप से रवाना होगा। साथ ही पीछे जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर पर डटे किसान भी सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली कूच करेंगे। शुक्रवार को धरना स्थल पर समर्थन करने आए जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ आम लोगों से भी ज्यादा से ज्यादा संख्या में 26 जनवरी को ट्रैक्टर लेकर आने का आह्वान किया।
पूर्व सांसद से लेकर कई गांवों के सरपंच पहुंचें खेड़ा
बॉर्डर पर लंबे समय से मोर्चा संभाले बैठे किसानों के बीच नेताओं का आना-जाना लगा हुआ है। एनडीए से नाता तोड़ चुके नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल रोजाना पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को अलवर के पूर्व सांसद डॉ. कर्ण सिंह दर्जनों गांवों के सरपंचों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। इस मौके पर ओमप्रकाश बड़वा, अमरा राम, रामदेव ऊंटवाल, प्रताप बेनीवाल, विनोद स्वामी, हरफूल सिंह, सोनू जिलोवा, उमराव सिंह, बेगाराम, राकेश ठोलिया, कुलदीप ढेवा, धर्मेंद्र आंचरा, अनिल राव, समय सिंह, प्रवीण जाखड़, दिनेश परमार, तारा धायल, धीरेन्द्रनाथ श्रीवास्तव, देवचंद आजाद, सुल्तान सुंडा,, हरलाल सिंह मील, शशिकांत शर्मा, महेंद्र सिंह यादव, बस्तीराम यादव मौजूद थे।